Veg Paneer Roll Recipe: मार्केट में पनीर रोल आसानी से मिल जाता है, जो खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप इसे मार्केट से खरीदकर ही खाएं। इसे आप घर पर भी झटपट बना सकती हैं। इसके अलावा बच्चों को टिफिन बॉक्स में पनीर रोल देना भी एक अच्छा विकल्प है।
चलिए अब जानते हैं पनीर रोल बनाने की रेसिपी के बारे में।
ये भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: टिफिन बॉक्स के लिए 5 आसान और टेस्टी रेसिपी
पनीर रोल की सामग्री
- पानी
- प्याज
- हरी मिर्च
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- मैदा
- पनीर
- सोडा
- लाल मिर्च
- हल्दी
- दूध
- धनिया
- कॉर्न फ्लोर
- मक्खन
- गरम मसाला
- अदरक का पेस्ट
- तेल
- आटा
- नमक
पनीर रोल बनाने की रेसिपी
- पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले आपको चपाती बनानी होगी। चपाती बनाने के लिए एक परात में गेहूं का आटा लें। फिर उसमें नमक, तेल, दूध और पानी डालें। अब आटे को हल्के हाथ से नरम गूंथे।
- अब बनाते हैं पनीर रोल। इसे बनाने के लिए एक बाउल लें। उसमें मैदा, नमक, कॉर्न फ्लौर, मक्खन, सोडा और पानी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें। फिर आटे को ढककर रख दें।
- अब एक कढ़ाई लें। उसमे तेल डालकर प्याज फ्राई करें। जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए, तो उसमें टमाटर डालकर फ्राई कर लें।
- कढ़ाई में हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया, कटी हुई शिमला मिर्च, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और पनीर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फ्राई करें।
- गूंथे हुए आटे की पतली-पतली रोटी बनाएं और उन्हें सेक लें।
- जब रोटी सिक जाए, तब उसके ऊपर पनीर का पेस्ट रख दें। अब रोटी को फोल्ड कर दें। इस तरह घर पर ही आप स्वादिष्ट पनीर रोल बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Lunch Box Recipes: लंच बॉक्स के लिए वेजिटेबल बिरयानी की रेसिपी
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines