How To Make Sprouts Fried Rice: अगर आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। स्प्राउट्स फ्राइड राइस स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। इनको आप बिना किसी झंझट के आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।
ये आपके लिए नाश्ते से लेकर स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे हों या बड़े दोनों ही इसके स्वाद को खूब पसंद करते हैं और पेट भरकर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं स्प्राउट्स फ्राइड राइस ( How To Make Sprouts Fried Rice) बनाने की रेसिपी-
स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने की आवश्यक सामग्री-
- डेढ़ कप राइस
- 1/4 कप मूंग स्प्राउट्स
- 1 शिमला मिर्च
- 1 प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 4-5 कलियां लहसुन
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा
- 3-4 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
स्प्राउट्स फ्राइड राइस कैसे बनाएं? (How To Make Sprouts Fried Rice)
- स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल 2-3 बार धो लें।
- फिर आप इनको कम से कम 10 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप प्याज, लहसुन, हरी मिर्च को धोकर बारीक और लंबे टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप चावल को प्रेशर कुकर में तीन कप पानी के साथ डालें।
- इसके बाद आप कुकर में 2-3 सीटियां लगाएं और गैस बंद कर दें।
- फिर जब कुकर से गैस रिलीज हो जाए तो आप चावल को एक बड़ी प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भून लें।
- इसके बाद आप प्याज जब प्याज नरम होकर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो आप इसमें मूंग स्प्राउट्स डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर करीब 3-4 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप आप इसमें शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- फिर आप इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपके स्वादिष्ट स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनकर तैयार हो चुके है।
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
4 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines