Long Weekend Plan: आजकल हर कोई अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है, इसके लिए लोग वीकेंड या छुट्टियों का इंतजार करते हैं। इस 15 अगस्त पर घूमने और फैमिली को टाइम देने के लिए एक बढ़िया मौका है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी छुट्टी शनिवार और रविवार को रहती है।
दरअसल, 15 अगस्त के बाद 16 अगस्त को शुक्रवार है और अगर आप इस दिन छुट्टी ले लेते हैं तो शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर लगातार 5 दिनों के लिए आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस साल 15 अगस्त से रक्षाबंधन तक आप लॉन्ग वीकेंड की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर पहले ही लॉन्ग वीकेंड प्लान कर चुके हैं, तो आइए आपको दिल्ली के आसपास घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं।
उत्तराखंड
अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो उत्तराखंड घूम सकते हैं। यहां आप नौकुचियाताल, काकड़ीघाट और शितलाखेत, रानीखेत, कौसानी और पाताल भुवनेश्वर जा सकते हैं। ये सभी जगहें उत्तराखंड के हिडन स्पॉट्स भी हैं।
ये भी पढ़ें- Long Weekend से पहले ऐसे Boss से 5 दिनों की छुट्टी
राजस्थान
आप राजस्थान भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां भी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। नीमराना फोर्ट दिल्ली के सबसे पास की जगह है।
फूड डेस्टिनेशन
खाने-पीने के शौकीन लोग लखनऊ, पुरानी दिल्ली, अमृतसर जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं। यहां आप तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो आप मथुरा, वृंदावन, कसौली, चंडीगढ़ जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
होम प्लान्स
वहीं, अगर कहीं बाहर जाकर अपनी छुट्टियों के दिनों को बिताना नहीं चाहते हैं या फिर इस बार आपका खास बजट नहीं बन रहा है तो आप घर पर रहकर फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। घर में बच्चे हैं तो उनके साथ गेम्स या एक्स्ट्रा एक्टिविटी कर सकते हैं। बाहर मूवी देखने का प्लान या कुछ खिलाने-पिलाने के लिए लेकर जा सकते हैं। आप चाहें तो नेटफ्लिक्स के साथ चिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें– Bank Holidays: लगातार 3 दिन यहां रहेंगे बंद! देखें बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
10 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
11 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
13 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
13 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
15 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
16 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
18 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
19 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines