Long Weekend in August: तनाव मुक्त रहने के लिए घूमना-फिरना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, जब बात आती है बाहर जाने की तो हम सभी के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण छुट्टी न मिलना है। हफ्ते में एक या दो दिन की छुट्टी मिलने पर आखिर होता भी क्या है। पेंडिंग वर्क को निपटाने में ही 1-2 दिन की छुट्टी निकल जाती है। इसलिए हर कोई चाहता है कि उन्हें लंबी छुट्टियां मिले और वो अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सके।
ज्यादा दिनों की छुट्टी लेना या मिलना नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़े टास्क की तरह होता है। इस बार अगस्त में कई दिनों की छुट्टियां पड़ रही हैं। यहां तक कि उन छुट्टियों में आपको लगातार 5 दिनों की छुट्टी का भी मजा मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने बॉस से अनुमति लेनी होगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप अगस्त में 5 दिनों की छुट्टियों का मजा उठा सकते हैं?
अगस्त में कब-कब हैं छुट्टियां?
अगस्त के महीने में कुल 12 दिनों की छुट्टियां हैं। इस दौरान 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024), 19 अगस्त को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर पब्लिक हॉलिडे है। इसके अलावा चार रविवार की छुट्टियां और जिन लोगों का ऑफिस 5 डेज वर्किंग के साथ है उनके लिए शनिवार की छुट्टियां भी है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: अगस्त में कुल 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में कब हो सकती है लगातार 5 दिन की छुट्टी?
अगस्त में लॉन्ग वीकेंड का मजा उठाने के लिए आपको उन खुशकिस्मत लोगों में से एक होना होगा जिनके वर्किंग डेज सिर्फ 5 दिनों के होते हैं। जी हां, अगस्त में आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ लंबी छुट्टियों का मजा मिल सकेगा। ऐसे में आप 15 अगस्त से 19 अगस्त तक छुट्टी का मजा उठा सकेंगे।
कैसे लें बॉस से 5 दिनों की छुट्टी?
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। इसके बाद 16 अगस्त को कोई छुट्टी नहीं है लेकिन आप अपने बॉस से एक पेड लीव का अप्रूवल ले सकते हैं जिसके बाद 17 अगस्त को शनिवार की छुट्टी और रविवार की छुट्टी तो है ही। इसके अलावा 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी भी है। अगर आपको 16 अगस्त को Paid Leave मिल गई तो आप लगातार 5 दिनों की छुट्टी का मजा उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 3 घंटे में Delhi-NCR वाले उठा सकेंगे Hill Station का मजा!
ये भी पढ़ें- 90% Indian Men हो जाते हैं Date में Fail!
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
4 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines