Liver Damage Problem: सर्दियां शुरू हो रही है, इसके साथ ही खान-पान में भी बहुत से बदलाव होंगे। जिसका सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर की मदद से ही पाचन को सही रखा जाता है और इस मौसम में ज्यादातर लोग इसका ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऑयली फूड को इस मौसम में ज्यादा खाया जाता है। जिसे नजरअंदाज करना इतना आसान नहीं होता है, कई बार लिवर डेमेंज की वजह से कई बीमारियां हो जाती है, जिनमें पीलिया, पेट दर्द और सूजन, पैरों और टखनों में सूजन, स्किन में खुजली होना,पेशाब का रंग गहरा होना, बेहद थकावट, मतली या उलटी शामिल हैं। इनसे बचने के लिए आज हम कुछ बेहतरीन और पोष्टिक सब्जियों के बारे में जानेंगे, जिनका सेवन करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
लिवर डैमेज में हरी सरसों के फायदे
हरी सरसों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिनकी मदद से लिवर में सूजन और लालिमा को कम किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सरसों के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, यह भी सूजन को कम कर करता है और लीवर को सही तरह से काम करने में सहायता देता है।
फूलगोभी की मदद से लिवर डैमेज की समस्या से बचाव
फूलगोभी में ग्लूटाथियोन होता है, जो लीवर के एक्टिव रखते हैं। जिसकी मदद से लिवर साफ रहता है। लिवर की समस्या से बचने के लिए सर्दियों में फूलगोभी को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं जो एंजाइम को सही से काम करने में सहायक होते हैं और इनकी ही वजह से लिवर से टॉक्सिंस को बाहर निकाला जाता है। इसको खाने से लिवर को सही रखा जा सकता है।
प्याज के असरदार गुण रखेंगे लिवर को मजबूत
प्याज में अमीनो एसिड पाया जाता है जो लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। इसके अलावा ये लिवर सेल्स में फैट को जमा होने से रोकता है और हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया की स्थिति से बचाता है। दरअसल, इस दौरान खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है और प्याज का सेवन कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकता है। इसलिए एक अच्छे लिवर के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।
पालक में मौजूद आयरन से लिवर डैमेज में बचाव
पालक में काफी मात्रा में आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनिरल और न्यूट्रीएंट्स मौजूद होते हैं। फाइबर पाचन में मदद करता है और लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। पालक के पत्तों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे फैटी लिवर में काफी सुधार होता है। इसका सेवन करने से लिवर की समस्या से बचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
12 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
22 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines