Leftover Roti Recipe: अक्सर रात या कई बार दिन में बनाई गई रोटी बच जाती है, जिसे फिर से खाना घर में कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे परिस्थित पर हमें ना चाहते हुए भी बच गईं रोटियों को फेंकना पड़ता है जो कि अन्न का अपमान भी होता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे जानकर आपको बची रोटियां फेंकनी नहीं पड़ेंगी।
दरअसल, लेफ्टऑवर रोटी रेसिपी को अपनाकर आप एक नई डिश तैयार कर सकते हैं। अगर रोटी बच गई है तो आप इसे एक खास तरह का स्नैक बना सकते हैं, जो सुबह नाश्ते या शाम के नाश्ते में सबकी पसंद बन सकता है। आइए आपको लेफ्टऑवर रोटी रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – Winter Care Tips: गर्म पानी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही से करें रोजाना सेवन
Leftover Roti Recipe Ingredients
- बची रोटी
- उबले आलू
- बेसन
- बेकिंग सोड़ा
- तेल
- हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- हल्दी
- हरी मिर्च
- जीरा
- लाल मिर्च पाउडर
Leftover Roti Recipe in Hindi
- एक बाउल में उबले आलू को मैश कर लें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में पकोड़े बनाने के लिए बेसन का घोल बना लें। इसके लिए आपको बर्तन में बेसन, लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ी हल्दी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा भी मिला दें और कुछ देर के लिए रख दें।
- अब रात की बची रोटी लेकर उस पर मैश किए हुए आलू का मिश्रण फैला दें। इसके बाद रोल कर लें और तीन टुकड़ों में काट लें।
- रोटी के पकोड़े बनाने के लिए गैस पर एक कड़ाही में पहले तेल गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद कटे रोटी रोल के टुकड़े को लेकर बेसन घोल में डुबाकर गर्म तेल में पका लें। आप जैसे पकोड़ा फ्राई करते हैं ठीक वैसे ही इसे भी तल लें। इसका रंग जब सुनहरा हो जाए तो कड़ाही से पकोड़े निकालकर चटनी के साथ सर्व कर दें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
49 mins agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
2 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
3 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
3 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
5 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
5 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
8 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
22 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines