Breakfast Ideas: अक्सर हम सभी के घर में रात के खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाती हैं, जिन्हें या तो फ्रिज में रख दिया जाता है या फिर अगले दिन मन मारकर खाया जाता है. लेकिन अगर इन्हीं बची हुई रोटियों से कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी बना लिया जाए तो कैसा रहेगा? बासी रोटी का चीला एक ऐसा ही शानदार ऑप्शन है, जो ना सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि फूड वेस्ट को भी कम करता है. बेसन, दही और ताजी सब्जियों के साथ मिलकर तैयार यह चीला बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
यह भी पढ़ें: कार्मिक रिलेशन क्या होता है? ये 3 संकेत बताते हैं कि आप Karmic Relationship में हैं
घर में मौजूद चीजों से बनाएं लाजवाब चीला
इस आसान और टेस्टी चीला को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- 3-4 बची हुई हल्की सूखी रोटियां.
- 1 कप बेसन.
- 1/4 कप दही.
- 1 बारीक कटा प्याज और 1 टमाटर.
- 2 हरी मिर्च.
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट.
- 1/4 चम्मच हल्दी और 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1/4 चम्मच अजवाइन.
- नमक स्वादानुसार और हरा धनिया.
- सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी.
कुछ मिनटों में तैयार करें कुरकुरा चीला
- इस चीले को बनाना बेहद आसान है और इसे कोई भी जल्दी तैयार कर सकता है.
- सबसे पहले रोटियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
- अब एक बाउल में बेसन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले और थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल बना लें.
- अब इसमें कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद इस मिश्रण में रोटी के टुकड़े डालें और 5-10 मिनट तक छोड़ दें ताकि रोटी नरम हो जाए.
- अब तवा गर्म करें, हल्का तेल लगाएं और मिश्रण को गोल आकार में फैलाएं.
- मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका गरमा-गरम चीला, जिसे आप हरी चटनी, दही या केचप के साथ परोस सकते हैं और एक नए स्वाद का मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह 6 से 10 बजे के बीच ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? गलती से न करें इन बातों को
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 hr agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
16 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
18 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
22 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
22 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
23 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
23 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines