Left Over Roti Nachos Recipe: अक्सर घरों पर रोटियां बच जाती है और बची हुई रोटियों को कोई खाना पसंद नहीं करता है। ऐसे में या तो रोटियों को फेंकना पड़ता है या फिर जानवरों को देना पड़ता है, लेकिन आजकल घरों के पास जानवर भी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में रोटियों को फेंकने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन बचता नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसके बाद आपको कभी बची हुई रोटियों को फेंकने की जरूरत नहीं पडे़गी।
बची हुई रोटियों से आप क्रिस्पी नाचोस बना सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है ही साथ में ये बहुत टेस्टी और हेल्दी भी होता है। आइए जानते हैं आप बची हुई रोटियों से नाचोस कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किस-किस चीज की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में पकौड़े-चाट खाने का करता है मन, तो झटपट बनाएं ये रेसिपी
सामग्री ( Left Over Roti Nachos Ingredients)
- बची हुई रोटी
- तेल (जरूरत के मुताबिक)
- नमक (स्वादानुसार)
- प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- 1 छोटी चम्मच चाट मसाला
- लाल मिर्च (स्वादानुसार)
- चीज
नाचोस बनाने की रेसिपी
- बची हुई रोटी से नाचोस बनाने के लिए सबसे पहले आप रोटियों को पिज्जा की छोटी-छोटी स्लाइस की तरह काट लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
- तेल जब गर्म हो जाए तो रोटियों को तेल में डालकर शैलो फ्राई कर लें।
- इसके बाद सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर को बारीक काट लें।
- अब कटी हुई सब्जियों में नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
- सब्जियों का मसाला जब बन जाए तब इसे एक कटोरी में निकाल लें।
- अब एक प्लेट में नाचोस रख दें और उसमें ऊपर से चीज डाल दें।
- आपके स्वादिष्ट नाचोस बनकर तैयार है। अब इसे तैयार किए हुए मसाले के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब
संबंधित खबरें
Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
46 mins agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
2 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
2 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
5 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
19 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines