Leftover Roti Recipe: रोटी हमारे खाने का एक ऐसा हिस्सा है जिसके बिना खाना अधूरा होता है, लगभग हर घर में दिन में एकबार रोटी बनती ही है। कई बार रोटियां ज्यादा बन जाती हैं और बच जाती हैं। ऐसे में लोग दोबारा उस रोटी को गर्म करके खाना पसंद नहीं करते। आपने बची हुई रोटियों से बनी कई डिशेज बनाई होंगी और खाई भी होंगी। पर कभी इस तरीके से बनाकर खाई है? यहां सीखिए बासी रोटी से बनी एक सबसे यूनिक लेफ्टओवर रोटी रेसिपी।
ये भी पढ़ें- Travel Tips: शादी के बाद कम बजट में कपल्स घूम सकते हैं झारखंड के ये हिल स्टेशन
सामग्रियां
इसके बनाने के लिए आपको बासी रोटियां लेनी होंगी। इसके साथ दूध, नमक, तेल, पिज्जा सॉस या शेजवान सॉस, ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, चीज, कुछ सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, कॉर्न, टमाटर और प्याज, 3-4 बर्फ के टुकड़े ले लें।
इसे बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
leftover pizza roti
सबसे पहले आपको बासी रोटियों को दूध में डालकर पकाना है। इसके बाद इन रोटियों को बर्फ के साथ मिक्सी में ग्राइंड करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए दें। पैन गर्म होने के बाद इस पर तेल को अच्छे से स्प्रेड करके फिर तैयार किए पेस्ट को डालें, आपको इसे बिल्कुल चीले जैसी शेप में पैन में डालना होगा और एक बेस तैयार करना होगा। थोड़ा पकने के बाद इस बेस पर शेजवान या पिज्जा सॉस की लेयर लगाएं, अब इसके ऊपर अपनी सब्जियां डालें और थोड़ा नमक डालकर पकने दें। इसके बाद ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स और अच्छे से चीज को डालकर कुछ देर के लिए ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। जब चीज थोडा मेल्ट हो जाए तो ढ़कन हटाकर चेक करें कि आपका इंडियन होम स्टाइल पिज्जा तैयार है या नहीं। अगर पिज्जा की सब्जियां हल्की कच्ची हो तो भी इसे खाया जा सकता है।
सर्विंग सजेशन
आपका पिज्जा तैयार है, इसे सर्व करने के लिए आपको सबसे पहले इसे एक प्लेट में निकाल लेना है। पिज्जा कटर की मदद से या फिर चाकू से इसको 4-5 हिस्सों में काट लें। आप चाहे तो इसके ऊपर थोड़ा और चीज या ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स एड कर सकते हैं। आपका पिज्जा सर्व करने के लिए तैयार है। यह डिश छोटे बच्चों को काफी पसंद आएगी, जब भी वे बाहर का पिज्जा खाने की जिद्द करें तो आप आसानी से उनको हेल्दी और घर का बना पिज्जा खिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sleeping Tips: स्कैंडिनेवियाई स्लिप मेथड क्या है, कपल्स में क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
4 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
5 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
9 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
10 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
11 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines