Lavender Tea Benefits in Hindi: लैवेंडर के पौधे की खुशबू को दुनिया में सबसे ज्यादा खुशबूदार माना जाता है। इस पौधे से सिर्फ चाय ही नहीं बल्कि तेल और साबुन भी बनाया जाता है। एक्सपर्ट्स ने इस पौधे के कई फायदे बताए हैं। इससे बनी चाय को सोते समय पीने से शरीर को कई लाभ पहुचते हैं। साथ ही लैवेंडर चाय का स्वाद भी काफी अच्छा होता है। आइये जानते हैं एक कप लैवेंडर चाय (Lavender Tea) के सेवन से हमारे शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं।
इम्यून को करें बूस्ट (Boost Immunity)
लैवेंडर चाय के सेवन से स्वास्थ्य हमेशा ठीक बना रहता है। यह चाय आपके शरीर में इम्युनिटी को बूस्ट कर सकती है। साथ ही इस चाय से सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti और Pongal पर Medha Shankar के एथनिक लुक्स
सर्दी और फ्लू से मिलेगी राहत (Cold and Flu)
लैवेंडर चाय सर्दियों के दौरान सर्दी और फ्लू के लक्षणों को कम करने में जादू का काम करती है। इस चाय से नेचुरल तरीके से कोल्ड या फीवर से लड़ा जा सकता है।
पाचन में मिलेगी सहायता (Digestion)
सर्दियों में जब चारों ओर बहुत सारे स्वादिष्ट पकवान होते हैं और आप उन्हें हद से ज्यादा खा लेते हैं, तो यह चाय आपके पाचन में मदद करती है। जिससे आप ठंड के मौसम में कुछ भी खाने के लिए सक्षम होंगे।
शरीर को करें डिटॉक्सीफाई (Detoxify the Body)
लैवेंडर चाय के साथ सर्दियों के मौसम का आनंद लें, क्योंकि यह आपके पेट और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है।
सांस की समस्याओं से छुटकारा (Respiratory Problems)
सर्दियों के मौसम में लोगों को सांस से संबंधित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह लैवेंडर चाय इस समय आपकी काफी सहायता कर सकती है। आपको सिर्फ इसे रात को सोते समय लेना होगा।
ये भी पढ़ें- क्या है ABC Juice? सर्दियों में कैसे सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए
बेहतर नींद के लिए फायदेमंद (Better Sleep)
अगर आपको सर्दियों के समय रात को नींद कम आती है और ठंड अधिक लगती है तो इस लैवेंडर टी को ट्राई कर सकते हैं। यह कई चीजों का एक अच्छा Solution है।
लैवेंडर टी कैसे बनाएं? (How to Make Lavender Tea)
- सबसे पहले एक कप पानी उबालें
- एक टी बॉल या पाउच में 4 बड़े चम्मच लैवेंडर की ताजी कलियां लें।
- उस चाय और पानी को एक चाय के कप में रखें।
- इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद उसका आनंद लें।
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines