Delhi Lal Qila: दिल्ली का यह लाल किला जहां दुनिया भर से लोग इसकी खूबसूरती को देखने आते हैं। यह किला लाल बलुआ पत्थर से बना है, इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है। यह भारत की महान धरोहरों में से एक माना जाता है। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री यहीं से राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। यह किला स्थल न केवल भारत की शान है, बल्कि यह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है, तो आइए जानते हैं लाल किला के बारे में और गहराई से।
लाल किला के 4 प्रमुख म्यूजियम
लाल किले में कुल 4 म्यूजियम हैं। पहला स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय दूसराआर्मरी संग्रहालय तीसरा भारत का प्रथम युद्ध संग्रहालय (1857) चौथा आर्ट गैलरी इन म्यूजियम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम, पुराने हथियार, चित्रकला, वस्त्र आदि रखे हुए हैं, जिन्हें देखने और जानने के लिए लोग यहां आते हैं।
लाल किला में 4 म्यूजियम
राजधानी दिल्ली के लाल किला में कुल 4 म्यूजियम हैं जिसमें से पहला स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय दूसरा आर्मरी म्यूजियम तीसरा भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और चौथा आर्ट गैलरी जिसको देखने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं साथ ही इन म्यूजियम में रखी गई चीजों के बारे में जानकारी लेते हैं।
स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय
इस संग्रहालय में 1857 से 1947 तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी चीजें रखी गई हैं। जैसे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं और फोटो यहां देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही जेलों में इस्तेमाल हुए बर्तन, हथकड़ियां, पत्र और दस्तावेज भी यहां रखे गए हैं।
आर्मरी म्यूजियम
इस संग्रहालय में मुगल काल और ब्रिटिश काल के हथियार रखे गए हैं। जैसे – तलवारें, ढाल, भाले, तोप, बंदूकें, आदि। सैनिकों की वर्दियां, कवच और युद्ध में इस्तेमाल की गई वस्तुएं भी देखने को मिलते हैं।
भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय
यह म्यूजियम 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम पर केंद्रित है, जिसे ‘भारत का पहला स्वतंत्रता युद्ध’ भी कहा जाता है। इसमें विद्रोही नेताओं, उनके हथियारों, युद्ध की योजनाओं, पेंटिंग्स और नक्शों का प्रदर्शन होता है। यह भारत की आजादी के संघर्ष की शुरुआत को समझने में मदद करता है।
आर्ट गैलरी
इस गैलरी में भारतीय कला, मुगल चित्रकला, हस्तशिल्प, पुराने वस्त्र और सांस्कृतिक वस्तुएं रखी गई हैं। यह संग्रहालय भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में लाल किले की सुरक्षा कितनी रहती है टाइट? स्नाइपर्स की नजर से परिंदा तक नहीं बचता
लाल किले में होता है लाइट एंड साउंड शो
दिली के लाल किले में रोजाना शाम को होता है लाइट एंड साउंड शो जिसमें पहले : 7:30 बजे शाम दूसरा अंग्रेजी शो 9:00 बजे रात को होता है। इसके साथ ही इन शो की कीमत सीट अनुसार होती है। यह शो भारत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और लाल किले की कहानी को रोशनी और ध्वनि के जरिए प्रसतुत किया जाता है।
म्यूजियम घूमने का समय
लाल किले का म्यूजियमे सुबह के समय 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है। साथ ही सोमवार के दिन म्यूजियम बंद रहता है। इन संग्रहालय का टिकट प्राइस भारतीय नागरिक: 35 रुपए साथ ही विदेशी पर्यटक के लिए
500 रुपए है। 15 वर्ष तक के बच्चों को लिए निःशुल्क है।
ये भी पढ़ें-लाल किला परिसर में चोरी, 1 करोड़ की कीमत का सामान उठा ले गए चोर!
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines