Lal Bahadur Shastri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे. 2 अक्टूबर, 1904 में मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में शास्त्री जी का जन्म हुआ था. ऐसे में हर साल 2 अक्टूबर के दिन लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाती है. लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवनकाल में कई नारे दिए जिनमें ‘जय किसान, जय जवान’ जैसा महान नारा भी शामिल है. शास्त्री जी को उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए जाना जाता है. ऐसे में शास्त्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आप भी सभी को लाल बहादुर शास्त्री के ये अनमोल वचन (Anmol Vachan) भेज सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन
- हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है लोगों में एकता स्थापित करना.
- कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने.
- हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं.
- हमारा रास्ता सीधा और स्पष्ट है. अपने देश में सबके लिए स्वतंत्रता और संपन्नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्थापना और अन्य सभी देशों के साथ विश्व शांति और मित्रता का संबंध रखना.
- देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा.
- यदि लगातार झगड़े होते रहेंगे तथा शत्रुता होती रहेगी तो हमारी जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. परस्पर लड़ने की बजाय हमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए.
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं
छोटा कद, ऊंचे विचार,
देश के लिए समर्पित जीवन अपार
शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी को
कोटि-कोटि नमन.
देश के जवानों का हौसला,
किसानों का सम्मान,
शास्त्री जी के विचारों से
मजबूत हुआ हिंदुस्तान
जय जवान, जय किसान!
न पद का अभिमान था,
न शोहरत की चाह थी,
देश के लिए जीना ही
शास्त्री जी की राह थी.
जिनके शब्दों में देश था,
जिनके कर्मों में मान,
ऐसे भारत के लाल को
बार-बार प्रणाम.
जवानों का बढ़ाया मान,
किसानों को दिया सम्मान,
‘जय जवान, जय किसान’ से
गूंज उठा सारा हिंदुस्तान.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
5 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
12 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines