Lal Bahadur Shastri Jayanti: जय जवान, जय किसान… आज लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सभी को भेजें ये प्रेरणादायक अनमोल वचन

Lal Bahadur Shastri Anmol Vachan: देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आप भी सभी को खास संदेश भेजकर शास्त्री जी की जयंती की बधाई दे सकते हैं.

Lal Bahadur Shastri Jayanti

श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी को दीजिए शुभकामनाएं.

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025: हर साल 2 अक्टूबर के दिन देश महात्मा गांधी ही नहीं बल्कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाता है. 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर मुगलसराय में श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ थ. छोटे शहर से शिक्षा के लिए वाराणसी पहुंचे और कच्ची उम्र से ही देश के राजनीति में दिलचस्पी दिखाने लगे. श्री लाल बहादुर शास्त्री को भारत को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए जाना गया जिसके बाद वे राजनीति से जुड़े. वे लाल बहादुर शास्त्री ही थे जिन्होंने दुनिया को ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया था. विनम्र, सहिष्णु और दृढ़ लाल बहादुर शास्त्री बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिन्हें देश आज भी याद करता है. ऐसे में श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आप भी सभी को उनके कहे अनमोल वचन (Lal Bahadur Shastri Quotes) भेजकर जयंती की बधाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

श्री लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन | Lal Bahadur Shastri Anmol Vachan

  • जय जवान, जय किसान
  • अहिंसा और शांति का पालन करें.
  • देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा.
  • हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं.
  • हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना.
  • जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का समर्थन नहीं करेंगे, तब तक विकास संभव नहीं.
  • यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा.
  • कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने.
  • लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है.
  • हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं.
  • आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है. पूरे देश को मजबूत होना होगा.
  • समाज का सच्चा लोकतंत्र कभी भी हिंसा और असत्य से हासिल नहीं किया जा सकता है.
  • आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी है, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्‍मन गरीबी और बेराजगारी से लड़ सकें.
  • जो शासन करते हैं उन्‍हें देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं. अंतत: जनता ही मुखिया होती है.

लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं (Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes)

विज्ञापन

शास्त्री जी का जन्मदिन सबके लिए एक पर्व है,
ऐसे वीर सपूत पर भारत माता को भी गर्व है.

कद था उनका छोटा, पर चरित्र था विशाल।
लाल बहादुर शास्त्री थे भारत माता के लाल.

विज्ञापन

भारत मां के लाल की बहादुरी पर सबको नाज है,
लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे वीर सपूत की जरूरत भारत को आज है.

लाल बहादुर के दृढ़ अनुशासन से,
‘पाक’ हिन्द से हारा था,
“जय जवान जय किसान”
यह इनका ही तो नारा था.

विज्ञापन

देश प्रेम के प्रबल वेग से,
राजनीति में प्रवेश लिया,
भारत की एकता और अखंडता के लिए,
जय जवान , जय किसान का,
अटल संदेश दिया.

प्रधानमंत्री बनकर भारत का,
जिन्होंने देश को दी नई उड़ान,
याद रहे सदा उनका योगदान,
उपकार हम पर है उनका महान.
अटल संदेश दिया.

विज्ञापन

शत शत नमन है भारत के लाल को,
जिसने देशहित को अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से,
देश अग्रसर हो पाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ