Lahsun Chilne Ka Tarika: लहसुन को खाने की जिस चीज में डाल दिया जाए उसका स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. लेकिन, लहसुन (Garlic) को छीलने में नानी याद आ जाती है. अक्सर ही लोग लहसुन छीलने के बजाय सोचते हैं कि छीला हुआ लहसुन खरीद लिया जाएं, मगर छीला हुआ लहसुन महंगा होता है. इसीलिए लहसुन को छिलके के साथ ही खरीदना पड़ता है. लेकिन, आप चाहे तो 30 सेकंड में ही मुट्ठीभर लहसुन को छील सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका क्या है.
लहसुन छीलने का आसान तरीका क्या है | Lahsun Chilne Ka Tarika
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने बताया कि आसानी से लहसुन छीलने के लिए आपको बस इतना करना है कि लहसुन के गुच्छे को लेकर उसके ऊपरी हिस्से यानी सिरे को काट लें. इब इसे किसी प्लास्टिक शीट या रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैप या फिर पॉलिथिन बैग में रख लीजिए. अब इसे आपको सिर्फ 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखना है. माइक्रोवेव से निकालने के बाद जब आप लहसुन को उंगली से हल्का दबाएंगे तो लहसुन का छिलका खुद ही निकल जाएगा और लहसुन की कली छिलके से अलग हो जाएगी.
यह भी पढ़ें – 30 दिनों तक मीट ना खाने पर क्या होता है? शरीर में दिखने लगते हैं ये बड़े बदलाव
ये ट्रिक्स भी आ सकती हैं काम
- लहसुन को छीलने के लिए और भी कई ट्रिक्स आजमाकर देखी जा सकती हैं. जैसे, लहसुन की कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर अगर उसपर चाकू से वार किया जाए यानी चाकू धक से मारा जाए तो इससे लहसुन पिचक जाता है और छिलका (Garlic Peel) निकालना आसान हो जाता है. ध्यान रहे इसके लिए आप चौड़ा चाकू लें.
- किसी जार में लहसुन की कलियों को भरकर जोर से 10 से 20 सेकंड तक हिलाया जाए तो इससे भी लहसुन का छिलका निकालना आसान हो जाता है.
- गर्म पानी में लहसुन भिगोकर रखे जाएं तो इससे लहसुन का छिलका आसानी से निकलता है.
- रबड़ के ग्लव्स पहनकर अगर लहसुन को रोल किया जाए तो इससे लहसुन छिलके से अलग हो जाता है.
यह भी पढ़ें – तुलसी से कौन सी बीमारी ठीक होती है? यहां जानिए रोजाना तुलसी के पत्ते खाने से क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines