Ladoo Recipe: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कई बीमारियां और दर्द हमें घेरना शुरू कर देते हैं। इस दौरान जुकाम और खांसी होना तो आम बात है। इसलिए सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही आपको कई दर्द से दूर रखने के काम आ सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कमाल के तीन लड्डू लेकर आए हैं जिन्हें सर्दियों में सेवन करना कई लिहाज से सेहतमंद माना गया है।
इन 3 लड्डुओं में सौंठ, चावल और काली मिर्च का प्रयोग किया गया है। इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको फीवर होने से, जुकाम से निपटने में बहुत मदद करते हैं और तासीर में गर्म होने के कारण शरीर को गर्म रखते हैं। आइए आगे हम इन 3 प्रकार के लड्डूओं को बनाने की आसान विधि को जानें, साथ ही यह भी कि उन्हें कितना खाना चाहिए।
ब्राउन राइस से बने लड्डू
आप इस लड्डू को किसी भी आकार में बना सकते हैं स्वाद की बात करें तो ये खाने में थोड़े स्पाइसी और हलके मीठे होते हैं जो सर्दी में हुए गले के दर्द और जुकाम को बिल्कुल सही कर देंगे।
सामग्री-
1/2 कप ब्राउन राइस (पार बॉयल)
3 छोटे चम्मच काली मिर्च
1/2 छोटा चम्मच लौंग
2 छोटा चम्मच सोंठ
50 ग्राम गुड़
आप इस लड्डू को बनाने की पूरी विधि को इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं।
सोंठ के लड्डू
सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी बहुत लो हो जाती है उस इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ये लड्डू बेहतर फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही ये लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखते है।
सामग्री-
25 ग्राम सोंठ
250 ग्राम गुड़
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल
1 चम्मच खसखस
50 ग्राम गोंद
1 चम्मच हल्दी पाउडर
50 ग्राम देसी घी
आप इस लड्डू को बनाने की पूरी विधि को इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं।
खजूर से बने लड्डू
खजूर के लड्डू शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। इन लड्डुओं को घर पर ही बहुत आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री-
1/2 कप गेहूं का आटा
200 ग्राम खजूर
2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 चम्मच घी
2 चम्मच बादाम
1 चम्मच किशमिश
1 चम्मच काजू
1 चम्मच पिस्ता
1 चम्मच मखाना, कटा हुआ
आप इस लड्डू को बनाने की पूरी विधि को इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं।
कितना खाना है?
गोंद एक ऐसी चीज है जो शरीर में गर्मी पैदा करती है, इसलिए इसे सर्दियों के महीनों के दौरान खाना सबसे अच्छा है। इसके अलावा क्योंकि वे नट्स और ढेर सारे घी से बने होते हैं, इसलिए वे कैलोरी से भरपूर होते हैं – एक अकेले लड्डू में 200 से अधिक कैलोरी होती है, इसलिए इन्हे जितना हो सकता है कम मात्रा में लें।
गर्भवती महिलाओं को भी दिन में एक से अधिक नहीं खाना चाहिए। हम सुझाव देंगे कि हर सुबह/सोते समय दूध के साथ एक से दो गोंद के लड्डू खाएं और यदि आप कैलोरी गिन रहे हैं तो इसे एक तक सीमित रखें, लेकिन सर्दियों के महीनों के दौरान इसे जरूर खाएं।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
10 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
15 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
19 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines