Labubu doll trend: Labubu डॉल सोशल मीडिया पर अपने लुक और डिमांड को लेकर काफी ज्यादा छा रही है। यह छोटी सी प्यारी और थोड़ी शरारती दिखने वाली डॉल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जिसे खरीदने के लिए लोग न जाने कितने हजार रुपये तक खर्च कर रहे हैं। खास बात यह है कि Labubu डॉल को लोग अलग-अलग स्टाइल में सजाकर फोटो में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग इस डॉल की तरह लुक क्रिएट करके रील्स बना रहे हैं, जिन्हें काफी ज्यादा लाइक्स मिल रहे हैं। कई लोग इसे अपने कलेक्शन का हिस्सा बना रहे हैं तो कई लोग इसके साथ क्रिएटिव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ा रहे हैं। बच्चों से ज्यादा तो बड़े इसे खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है लबुबू डॉल और इसके बारे में कुछ रोचक बातें।
क्या है लबुबू डॉल?
Labubu डॉल एक छोटी, अनोखी और आकर्षक दिखने वाली कलेक्टिबल फिगर है। इस डॉल की खास बात है इसकी बड़ी आंखें, नुकीले कान और शरारती मुस्कान, जो इसे बाकी डॉल्स से अलग बनाती है। इस डॉल को लोग खिलौने की तरह नहीं, बल्कि एक डेकोरेशन आइटम या कलेक्टिबल के तौर पर खरीद रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह डॉल बहुत पॉपुलर हो रही है क्योंकि लोग इसके साथ क्रिएटिव वीडियो, फोटोज और रील्स बना रहे हैं।
लबुबू डॉल को कैसे मिली पॉपुलैरिटी?
यह छोटी सी डॉल Labubu, एक काल्पनिक कैरेक्टर है, जिसे साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट Kasing Lung ने बनाया था। इसके बाद इसे चीन की कंपनी POP MART ने डिजाइन किया और मार्केट में लॉन्च किया। साल 2019 में कंपनी ने इसे ‘ब्लाइंड बॉक्स’ में बेचना शुरू कर दिया, जिसे लोगों ने लकी ड्रॉ की तरह खरीदना शुरू किया। लेकिन इसमें कौन-सी डॉल निकलेगी, यह किसी को पता नहीं होता था। पहले तो बॉक्स खोलने का एक्साइटमेंट और फिर उसमें लिमिटेड एडिशन डॉल निकलने की खुशी ने Labubu डॉल को बहुत फेमस कर दिया।
बॉलीवुड सेलेब्रिटी क्यों कर रहे हैं लबुबू ट्रेंड को फॉलो?
बॉलीवुड सेलेब्रिटी इस डॉल को स्टाइल के लिए यूज कर रहे हैं। Labubu सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि इसे बैग चार्म, फैशन एक्सेसरीज और कलेक्टिव आइटम के रूप में अपनाया जा रहा है, जो बॉलीवुड सितारों के लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है। सोशल मीडिया हाइप के चलते पहले BLACKPINK की Lisa को इस डॉल को बैग पर हैंग करते हुए देखा गया। इसके बाद रिहाना को Louis Vuitton बैग पर Labubu को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। वहीं भारत में अनन्या पांडे और ट्विंकल खन्ना को भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए देखा गया।
मेकअप में भी छाया लबुबू ट्रेंड
Labubu का जोर-शोर इतना बढ़ गया है कि बॉलीवुड के सितारों से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक इस डॉल की तरह मेकअप करते दिखाई दे रहे हैं। खुशी कपूर, बोनी कपूर और ओरहान (ओरी) ने इस ट्रेंड को जॉइन किया। वीडियो में खुशी कपूर का लबुबू भले ही छोटा था, लेकिन बोनी कपूर का लबुबू अवतार देख फैंस की हंसी छूट गई। ओरी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसे देख फॉलोअर्स के लाइक्स थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
कितनी है लबुबू की कीमत?
कुछ दिन पहले ही बीजिंग में एक 131 सेंटीमीटर ऊंची Labubu डॉल को 1.08 मिलियन युआन यानी करीब 1.2 करोड़ रुपये में बेचा गया। भारत में इसकी कीमत लगभग 5,000 से 12,000 रुपये तक होती है, जो कि इसकी थीम और लिमिटेड एडिशन पर निर्भर करती है। लोकल मार्केट में मिलने वाली नकली Labubu डॉल 400 रुपये में भी मिल रही है। अगर आप पहाड़ों के बीच (जैसे टूरिस्ट प्लेसेज़ पर) इसे खरीदते हैं तो यह आपको लगभग 1,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Monsoon Tips: बरसात में ऐसे सुखाएं गीले कपड़े, अपनाएं ये कमाल की मास्टर टिप्स
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
15 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines