Chai Peene Se Rang Kala Hota Hai Kya: बचपन से अक्सर घरों में यह बात सुनने को मिलती है कि ज्यादा चाय पीने से इंसान काला हो जाता है, इसी डर की वजह से कई लोग चाय पीने से बचते भी हैं. लेकिन सवाल उठता है कि क्या सच में चाय पीने से ऐसी किसी तरह का बदलाव शरीर में हो सकता है आखिर चाय कैसे रंग बदल सकती है? ऐसे कई सवाल दिमाग में आते हैं, ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि इस बात में कितनी सच्चाई है?
यह भी पढ़ें:बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद घूमने का है प्लान? इन 3 जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें
चाय पीने से क्या सच में काला पड़ जाता है त्वचा का रंग
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञों कहते हैं कि चाय पीने से त्वचा के रंग पर सीधा कोई असर नहीं पड़ता हैं. कई लोगों को लगता है कि चाय पीने से स्किन डार्क हो जाती है, लेकिन यह केवल एक गलतफहमी है, वैज्ञानिक नजरिये से ऐसा कुछ नहीं होता है. हालांकि बहुत ज्यादा गर्म चाय पीने से होंठों पर हल्की पिगमेंटेशन या रंग में बदलाव हो सकता है, लेकिन इसका स्किन के रंग से कोई संबंध नहीं होता. इसलिए यह कहना कि चाय पीने से चेहरा काला पड़ जाता है, पूरी तरह सही नहीं है.
चाय के फायदे और ज्यादा पीने के नुकसान
चाय सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है. खासतौर पर ब्लैक टी और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करते हैं. इससे शरीर को कई बीमारियों से बचाव मिल सकता है.
हालांकि दूध वाली चाय का ज्यादा सेवन करने से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे एसिडिटी (Acidity), कब्ज या पाचन से जुड़ी दिक्कतें. इसके अलावा चाय में ज्यादा चीनी मिलाने से डायबिटीज (Diabetes) का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए चाय का सेवन संतुलित मात्रा में करना ही बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ें:गर्मियों की छुट्टियों में यूपी की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर करें विजिट, सफर बनेगा इतना यादगार
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
6 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
8 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines