कृति सेनन अपने बैक-टू-बैक स्टाइलिश लुक से हमेशा लोगों को प्रभावित करती हैं। अपने बेहतरीन फैशन से लेकर अपनी सुंदरता तक, स्टार हमेशा अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में कृति ने अपने ट्रैवल से कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह थी हमेशा की तरह उनकी नेचुरल सुंदरता। इंस्टाग्राम पर उनके इन तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद भी किया और उनकी तारीफ भी की। ऐसे में अगर आपको भी उनका ये लुक पसंद आता है तो आप भी अपने ट्रैवल के दौरान इसे ट्राई कर सकते हैं।
कृति सेनन का ट्रैवल ब्यूटी
तस्वीरों में कृति को बिना मेकअप लुक में देखा जा सकता है। अपने ट्रैवल लुक के लिए कृति ने हैवी-कवरेज फाउंडेशन को कम रखा, इसके बजाय उन्होंने चमक और न्यूनतम बेस के लिए एक हल्के और सॉफ्ट स्किन टोन को चुना। उन्होंने गुलाबी गाल टिंट, बिना हाइलाइटर, बड़े करीने से भरी हुई भौहें, पलकों पर मस्कारा, हल्के भूरे रंग की पलकें और एक चमकदार टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल किया।
उन्होंने अपने बालों को ऊपर बांधकर अपने चेहरे को बिल्कुल सही तरीके से फ्रेम करते हुए लुक को और भी बेहतर बनाया। अपने कम मेकअप लुक में गुलाबी लिप शेड का चयन करके वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में ट्रैवल कर रहे हैं तो उनके इस लुक को ट्राई कर सकते हैं, जिसमें आप बिल्कुल नेचुरल दिखेंगी।
फैंस ने की तारीफ
इंस्टाग्राम पर फैंस ने कृति सेनन की काफी तारीफ की। उन्होंने कमेंट बॉक्स में बहुत सारे हार्ट इमोजी भेजी। एक ने लिखा की आप मेरे फेवरेट हो, तो वहीं दूसरे ने उन्हें बहुत सारा प्यार लिखकर भेजा। इसी तरह कई लोगों ने अलग-अलग तरह से उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines