News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Korean Hair Spray: ऐसे बहुत से लोग है जो अपने बालों की धीमी ग्रोथ से परेशान हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं। तो अब समय है कुछ नेचुरल और असरदार अपनाने का। कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स आजकल बहुत फेमस हैं, खासकर बालों की देखभाल के लिए। कोरियन घरेलू हेयर स्प्रे न सिर्फ बालों की ग्रोथ को तेज करता है, बल्कि बालों को मजबूत, चमकदार और झड़ने से भी काफी बचाता है। इन स्प्रे को घर पर बनाना बहुत आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर नए बाल उगाने में मदद करता है और स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है। तो आइए जानते हैं किस तरह इन कोरियन हेयर मास्क को बनाया जा सकता है।

ग्रीन टी और चावल का पानी बालों के लिए एक शक्तिशाली और बेस्ट कॉम्बिनेशन है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं। इसके साथ ही राइस वाटर में अमीनो एसिड होते हैं जो बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ते हैं। इसको बनाने के लिए एक कप चावल को भिगोकर उसका पानी अलग करें। एक कप ग्रीन टी बनाएं। दोनों को मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और स्कैल्प पर छिड़कें। इसके बाद इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं।
कोरियन ब्यूटी सीक्रेट में गिंसेंग एक बहुत ही प्रभावशाली जड़ी-बूटी मानी जाती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों की जड़ों को फुल एक्टिव करता है, जिससे नए बाल उगते हैं। इसको बनाने के लिए गिंसेंग की सूखी जड़ को पानी में उबालें, ठंडा होने दें और फिर स्प्रे बोतल में भरें। इसके बाद इसको कम से कम हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
चावल का पानी प्रोटीन और विटामिन B से भरपूर होता है। यह बालों को मजबूत बनाता है, टूटने से बचाता है और बालों को घना करता है। इसको बनाने के लिए 1 कप चावल को भिगोकर उसका पानी छान लें और 24 घंटे के लिए फॉर्मेट होने दें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें। कुछ ही दिन में आपको इसको यूज करने पर फायदा दिखने लगेगा।

एलोवेरा बालों की जड़ों को ठंडक देता है और स्कैल्प की सूजन कम करता है, वहीं रोजमेरी बालों की ग्रोथ को तेज करता है और हेयर फॉल रोकता है। इसको बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, उसमें रोजमेरी की कुछ पत्तियां डालकर हल्का उबालें। ठंडा होने पर छान लें और स्प्रे बोतल में भरें। इसको हफ्ते में एक से दो बार लगाएं।
ये भी पढ़ें- हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज, बस रात में सोने से पहले लगाएं ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।