...और जब एक शख्स ने ठुकरा दिया साली की शादी का Invitation; जानें क्या हुआ फिर
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

क्या कभी ऐसा हो सकता है कि आपके ससुराल में शादी का माहौल हो और न जाएं, खासकर जब शादी साली की हो। शायद इस सवाल के जवाब में हर कोई यही कहेगा कि वो तो आपके तालुकात पर निर्भर करता है। हाल ही में एक शख्स ने ऐसा ही किया है। वजह बड़ी दिलचस्प है और इसी वजह की अब इंटरनेट मीडिया पर खुलकर तारीफ हो रही है और साथ ही उसकी बीवी को लोगों ने कोसना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं वो, जो इस शख्स को एक जिम्मेदार पिता बनाती है…

दरअसल, दो बच्चों के पिता एक शख्स ने दूसरी शादी कर रखी है। इनमें से पहली पत्नी से एक बच्चा सेकंडरी स्कूल में पढ़ता है तो छोटे ने अभी स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया है। महिलाओं की रोजमर्रा की दिक्कतों पर आधारित एक वेबसाइट पर उसकी दूसरी बीवी ने बताया कि उसकी बहन की शादी हो रही है।
उस महिला के मुताबिक समस्या यह है कि उसकी बहन उसके सौतेले बच्चे को न के बराबर जानती है और उसके होने वाले बहनोई ने तो कभी देखा ही नहीं, जिसके चलते उन्होंने उसे (बच्चे को) शादी में नहीं बुलाया। इसके बाद जैसे ही उसके पति को इस बात का पता चला, उसने शादी में जाने से इनकार कर दिया। दो दिन पहले ही user @TheOriginalGilmoregirl नामक पेज पर यह पोस्ट शेयर हुई तो इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिए। बहुत से नेटिजन्स ने महिला के पति के शादी में नहीं जाने के फैसले की सराहना की है।
आ रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: