Kitchen Tips: रोटी बनाते समय आप भी करते हैं ये 5 गलतियां? आज से ही कर दे बंद

Kitchen Tips: कई लोग रोटी बनाते समय कुछ गलतियां करते हैं जिसे करने से बचना चाहिए। वहीं, कई लोग ऐसा इसलिए भी करते है, ताकि वह अपने काम को आसान बना सके। आइए जानते हैं आपको कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?

Kitchen Tips

Kitchen Tips

Kitchen Tips: रोटी हमारे खाने का जरूरी हिस्सा है। दाल, सब्जी और चावल के साथ हमारा प्लेट रोटी के बिना अधूरा माना जाता है। ताजी, गर्म और मुलायम रोटियां न केवल खाने में ही अच्छी नहीं होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। बहुत से लोग मुलायम रोटियां बनाने के तरीके खोजते हैं, लेकिन वे अक्सर ऐसी गलतियों को अनदेखा कर देते हैं जो टेस्ट और पोषण दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप अपनी रोटी से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि रोटी बनाते समय आप क्या-क्या गलतियां करते हैं, जो आपको नहीं करनी चाहिए?

विज्ञापन

आटा गूंथने के गलत मात्रा में पानी का इस्तेमाल करना

अच्छी रोटी बनाने के लिए जरूरी है आप आटे को सही तरीके से पानी की मात्रा सही रखते हुए गूंथे। अगर आटा बहुत सख्त है, तो रोटियां सूखी हो जाती हैं। अगर आटा बहुत नरम है, तो रोटियाँ बेलना मुश्किल हो जाता है। आटा गूंथते समय धीरे-धीरे पानी मिलाते रहें जब तक कि आटा मध्यम नरम रहे।

विज्ञापन

गूंथने के तुरंत बाद रोटी बेलना

ताजा गूंथा हुआ आटा फ्रेश लग सकता है, लेकिन इसे तुरंत बेलने से रोटियां सख्त हो सकती हैं। आटे को कम से कम 10 मिनट के लिए आराम देने से ग्लूटेन बढ़ता  होता है, जिससे रोटियां ज्यादा सॉफ्ट बनती है और लंबे समय तक नरम रहती हैं।

विज्ञापन

रोटियों को सीधे आंच पर पकाना

बहुत से लोग रोटी को फुलाने के लिए सीधे आंच पर रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से जरूरी पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं और भोजन सीधे गर्मी से हानिकारक केमिकल के संपर्क में आ सकता है। रोटी पकाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले तवे पर रखकर पकाएं।

रोटी पकाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल

नॉन-स्टिक पैन सुविधाजनक लग सकते हैं, लेकिन वे रोटी बनाने के लिए सही नहीं हैं। पारंपरिक लोहे के तवे गर्मी को बेहतर बनाए रखते हैं, जिससे खाना अच्छी तरह पकता है और रोटी को नेचुरल स्वाद मिलता है।

विज्ञापन

एल्युमिनियम फॉयल में रोटियां लपेटना

बहुत से लोग रोटियों को गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं। हालांकि, एल्युमिनियम गर्मी और खाने के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ