खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां होना बिल्कुल आम बात है. कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है तो कभी रोटियां सख्त बन जाती हैं. रोटी रखने के बाद और सूख जाती है और कई बार दाल पतली हो जाती है या चावल चिपचिपे बन जाते हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार नई नई जिम्मेदारी मिलने पर इंसान घबरा जाता है या काम ज्यादा होने की वजह से किचन का काम सही नहीं होता. ऐसे में अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. वो कैसे, आइए इस लेख जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से काम हो आसान बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कचौड़ी तलते समय कभी न करें ये 6 गलतियां, वरना हो जाएगी ऑयली और बेस्वाद
सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें?
अगर गलती से सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाए, तो उसमें उबला हुआ आलू डाल दें. आलू ज्यादा नमक को काफी हद तक सोख लेता है. इसके अलावा, आप थोड़ा सा ताजा टमाटर प्यूरी, मलाई या दही भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद बैलेंस हो जाता है.
रोटी बन जाए कड़क तो अपनाएं ये तरीका
अगर रोटियां सख्त बन गई हैं तो उन्हें तुरंत एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर ढक दें. चाहें तो रोटी पर हल्का सा घी लगाकर बंद डिब्बे में रखें. इससे रोटियां कुछ ही देर में नरम हो जाएंगी. आप रोटी को मुलायम रखने के लिए तेज आंच का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दाल ज्यादा पतली हो गई हो
पतली दाल को गाढ़ा करने के लिए उसमें थोड़ा-सा बेसन या उबली हुई दाल को मैश करके मिला सकते हैं. कुछ मिनट तक उबालने से दाल की कंसिस्टेंसी बेहतर हो जाती है. आप इसमें आटे की गोली भी डाल सकते हैं और पका सकते हैं.
चावल ज्यादा पक जाएं तो क्या करें?
अगर चावल जरूरत से ज्यादा पक गए हैं तो उन्हें तुरंत एक बड़ी प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें. इससे भाप निकल जाएगी और चावल ज्यादा चिपचिपे नहीं होंगे. बाकी आप तेज आंच पर चावल को पका सकते हैं, जिससे पानी तेजी से निकलेगा और चावल बेहतर बनेंगे.
इसे भी पढ़ें- स्किन पर बार-बार हो रही हैं फुंसियां? घर की यह 1 चीज बेदाग बना सकती है चेहरा
संबंधित खबरें
6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
36 mins agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
11 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
11 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines