मसाले भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जिसे खाने को टेस्टी बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। ये मसाले ही हैं जो हर भारतीय घर की पहचान होती है। आपने अपनी दादी-नानी को मसालों की खुशबू, स्वाद और उसे लंबे समय तक सेफ रखने के लिए उन्हें भूनते हुए देखा होगा। ऐसा कहा जाता है कि मसाले भूनना खाना पकाने की एक जरूरी तकनीक है और इसे सावधानी से भूनने की जरूरत होती है। जब मसालों को भूना जाता है, तो मसालों से नेचुरल तेल निकलता है जो इसके स्वाद को बढ़ाता है, जिससे वे ज्यादा खुशबूदार बनते हैं। वहीं अगर इसे ठीक से न भुना जाए तो कड़वाहट आ सकती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपना सकते हैं?
भूनने के प्रकार
सूखा भूनना- इसमें मसालों को बिना तेल के सूखे पैन में गर्म किया जाता है। इस तरीके का इस्तेमाल आमतौर पर जीरा, धनिया और सरसों जैसे साबुत मसालों के लिए किया जाता है।
तेल में भूनना- इस विधि में मसालों को तेल या घी में भुना जाता है। ये विधि ज्यादातर भारतीय और मध्य पूर्वी खाना पकाने के लिए अपनाई जाती है। इस विधि में, हल्दी, पपरिका और गरम मसाला जैसे पिसे हुए मसालों को तेल में भूनकर सॉस और करी में मिलाया जाता है।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
बिना जलाए मसाले भूनने के टिप्स और ट्रिक्स
सही हीट
मसाले इतने सॉफ्ट होते हैं कि वे जल्दी जल जाते हैं, इसलिए उन्हें धीमी से मध्यम आंच पर भूनना सबसे अच्छा ऑप्शन है। तेज आंच पर वे तुरंत जल सकते हैं, खासकर पिसे हुए मसाले। इसलिए ध्यान रखें कि इसे मध्यम आंच पर ही भूनें।
लगातार चलाते रहें
पैन में मसालों को डालने के बाद इसी करछी से लगातार चलाना जरूरी होता है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मसाला एक समान रूप से पक रहा है। पिसे हुए मसालों को पैन में चलाते रहने के लिए लकड़ी के स्पैटुला का इस्तेमाल करें। इससे आपके मसाले जलने से बच सकते हैं।
तुरन्त ठंडा करें
मसालों के भूनने के बाद उन्हें तुरंत ठंडी प्लेट या कटोरी में निकाल लें। अगर आप उन्हें गरम तवे पर छोड़ देंगे तो वे पकते रहेंगे और जल भी सकते हैं। पीसने या स्टोर करने से पहले उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें और इसके बाद ही स्टोर करें।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
12 mins agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
17 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
20 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines