Kitchen Hacks: अक्सर लोग घर में ज्यादा मात्रा में चावल, दाल स्टोर करके रख लेते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में नमी और सीलन के कारण चावल में कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में कुछ लोग चावल खराब होने के कारण उसे फेंक देते हैं लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको चावल को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आपका चावल सालों तक खराब नहीं होगा। आप इसे पूरे साल स्टोर करके रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि चावल को कीड़े लगने से बचाने के लिए क्या करें।
चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं
तेजपत्ता- अगर चावल ज्यादा हो तो उसमें तेजपत्ता के पत्ते मिला लें। इनकी खुशबू के कारण चावल में कीड़े नहीं लगते।
नीम की पत्तियां- आप चावल में नीम की पत्तियां डाल सकते हैं। इससे चावल महीनों तक खराब नहीं होता और अगर कोई कीड़े लग भी जाएं तो वह भी मर जाते हैं।
लौंग- चावल से कीड़े हटाने के लिए आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल में 10-12 लौंग डालकर रख दीजिए। आप चाहें तो कंटेनर में लौंग के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं।
लहसुन- आप चावल में 7-8 बिना छिलके वाली लहसुन की कलियां डाल सकते हैं। इसकी गंध से चावल में कीड़े नहीं लगेंगे।
ये भी पढ़ें- सफेद कपड़ों से पीलापन अब सिर्फ 5 रुपये में होगा गायब! जान लें ये काम की ट्रिक
माचिस की तीलियां- माचिस की तीलियां में सल्फर होता है, जो चावल को कीड़ों से बचाता है। आप जहां भी चावल रखें उसके आसपास माचिस की कुछ तीलियां रख सकते हैं, इससे कीड़े भाग जाएंगे।
एयर टाइट कंटेनर- चावल को कीड़ों से बचाने के लिए आपको इसे हमेशा एयर-टाइट कंटेनर में रखना चाहिए।
धूप- अगर चावल में घुन लग गया है तो उसे कुछ देर धूप में सुखा लें। गर्मी के कारण कीड़े भाग जाएंगे। अगर आपको चावल को लंबे समय तक स्टोर करके रखना है तो इसे ज्यादा देर तक धूप में न रखें, ऐसा करने से चावल टुकड़ों में टूट सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
37 mins agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 hr agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
2 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
4 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
20 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
20 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
21 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines