Kitchen Hacks Tips For Cleaning Aluminium Utensils: खाना बनाने के लिए बर्तनों का हर तरह से यूज किया जाता है। कई बार खाना बनाते समय खाना जल भी जाता है और इसके साथ ही बर्तनों पर कालापन दिखने लगता है। खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक के लिए तांबे से लेकर एल्युमिनियम के बर्तनों का यूज किया जाता है, लेकिन एल्युमिनियम के बर्तनों को एकदम नया और चमकदार बनाए रखने में काफी दिक्कत होती है।
एल्युमिनियम के बर्तन जलने की वजह से काले हो जाते हैं और साफ भी नहीं हो पाते हैं, क्योंकि इसके हल्के रंग और अनोखी बनावट के कारण दाग हटाना मुश्किल होता है? फिर भी कुछ ऐसे आसान किचन हैक्स हैं, जो एल्युमीनियम के बर्तनों को साफ करने में हेल्प कर सकते हैं।
लिक्विड का यूज करें
एल्युमीनियम बर्तनों को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि खाने के किसी भी बचे हुए भाग को हटाने के लिए उन्हें गर्म पानी से वॉश करें। फिर, एक स्पंज में थोड़ा लिक्विड मिलाएं और बर्तनों को धीरे से रगड़ें। क्लीनर का यूज करने से बचें, क्योंकि वे एल्यूमीनियम की सतह को खरोंच सकते हैं।
हार्ड वॉश करने से बचें
एल्यूमीनियम के बर्तनों पर हार्ट केमिकल्स का यूज न करें, क्योंकि वे सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एसिडिक और अल्कलाइन क्लीनर से भी बचना चाहिए, क्योंकि वे एल्यूमीनियम के साथ रिएक्ट कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा पेस्ट
जिद्दी दागों के लिए, बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को प्रभावित भागों पर लगाएं और सॉफ्ट स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ने से पहले इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें। बेकिंग सोडा एल्युमीनियम को खरोंचे बिना ही दाग हटाने में मदद करता है।
नींबू और नमक
एल्युमीनियम के बर्तनों की चमक वापस लाने के लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसे टेबल सॉल्ट में डुबो दें। नींबू को बर्तनों की सतह पर रगड़ें, दाग वाले एरिया पर लगाएं। नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टीज दाग हटाने और चमकाने में मदद करती है।
अच्छी तरह से सुखाएं
सफाई करने के बाद एल्युमीनियम के बर्तनों को साफ पानी से वॉश करें और पानी के दाग हटाने के लिए उन्हें एक मुलायम कपड़े से अच्छी तरह सुखाएं। एल्युमीनियम के बर्तनों को हवा में सुखाने से बचें, क्योंकि इससे पानी के धब्बे पड़ सकते हैं और वे खराब हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- फेस पर नींबू, स्क्रब और बेकिंग सोडा लगाना नहीं है सही
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines