Kitchen Hacks: घरेलू महिलाओं को सबसे ज्यादा समय किचन का काम करने में लगता है। अगर आप वर्किंग वुमेन हैं तो ऐसे में आपको दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। पहले ऑफिस का काम करना पड़ता हैं और फिर घर का। इसमें दिन का आधे से ज्यादा समय निकल जाता है, जिसके बाद किचन का काम करने का तो मन ही नहीं करता। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानियों से जूझना पड़ता है तो ऐसे में कुछ किचन हैक्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।
आज हम आपको 5 सिंपल किचन हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन के काम को आसान बना देंगे। इसके अलावा इससे आपका समय भी बचेगा। साथ ही आपका काम समय से पहले हो जाएगा।
गोल डोसा
अगर आप डोसा खाने के शौकीन हैं, लेकिन आपसे गोल डोसा नहीं बनता है। तो ऐसे में हम आपको एक ऐसी है हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से डोसा बना पाएंगे। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में डोसे का पेस्ट डालें, फिर एक लकड़ी लें और उसे बीच में से तोड़ दें। इसके बाद उस लकड़ी को 2 से 3 बार डोसे के ऊपर गोल-गोल घुमा दें। इससे आासानी से गोल डोसा बन जाएगा।
बोतल में भरें तेल
बोतल में तेल डालते हुए अक्सर वो बाहर गिर जाता है। इसके लिए बोतल में पहले एक स्टिक डाल लें फिर उसके सहारे तेल भरें। इससे आसानी से बोतल में तेल भर जाएगा।
फ्रिज ऑर्गेनाइज टिप्स
अगर आपके फ्रिज में प्लेट रखने की जगह नहीं है, तो आज हम आपको एक ऐसी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से कम जगह में भी आप ज्यादा सामान रख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बोतल लें और उसे 4 हिस्सों में काट लें। इसके बाद फ्रिज में पहले एक प्लेट रखें फिर उसके ऊपर बोतल का हिस्सा। ऐसे कम जगह में भी आप ज्यादा सामान रख सकते हैं।
शहद
अगर चम्मच से शहद निकालते समय थोड़ा सा शहद चम्मच में ही चिपका रह जाता है, तो इसके लिए आप सबसे पहले चम्मच पर थोड़ा सा तेल लगा लें। इससे शहद चम्मच पर नहीं चिपकेगा।
गोल रोटी बनाएं
अगर रोटी बेलते समय आटा बार-बार बेलन पर चिपक जाता है, तो ऐसे में आप आटे के ऊपर पन्नी बिछा सकते हैं। इससे बेलन पर आटा नहीं चिपकेगा और रोटी भी आसानी से बन जाएगी।
ये भी पढ़ें- सोने की बारिश देख पागल हुए बाराती, खाने की प्लेट छोड़ लूटने लगे सोना, वीडियो हुई वायरल
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
53 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines