---विज्ञापन---

99% लोगों की तरह कहीं आप तो नहीं करते ये 5 गलतियां? रोमांस को कर सकता है खराब

kiss : एक प्यार भरा ‘kiss’ पार्टनर के प्रति प्यार के इजहार का एक बेहतरीन तरीका है। वैसे तो प्यार का इजहार करने के कई तरीके हैं लेकिन किस के जरिए प्यार का इजहार करना सबसे कारगर है। इससे न सिर्फ दो लोगों के बीच शारीरिक बंधन मजबूत होता है बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ […]

---विज्ञापन---

kiss : एक प्यार भरा ‘kiss’ पार्टनर के प्रति प्यार के इजहार का एक बेहतरीन तरीका है। वैसे तो प्यार का इजहार करने के कई तरीके हैं लेकिन किस के जरिए प्यार का इजहार करना सबसे कारगर है। इससे न सिर्फ दो लोगों के बीच शारीरिक बंधन मजबूत होता है बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पार्टनर को किस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किस करते समय न करें ये गलतियां

मुंह से बदबू आना

---विज्ञापन---

अगर आप अपने पार्टनर को किस करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके मुंह से कोई दुर्गंध न आ रही हो। अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो भूलकर भी अपने पार्टनर को किस न करें। इससे न सिर्फ आपका इंप्रेशन खराब होगा बल्कि इंफेक्शन भी हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किस का गलत तरीका

---विज्ञापन---

कई बार एक पार्टनर किस करते वक्त जरूरत से ज्यादा उतावला हो जाता है, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर की पसंद और इच्छाओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत रखने के लिए इन चीजों का होना जरूरी, नहीं आएगी कभी दूरी

---विज्ञापन---

आंखों की अहम भूमिका

ज्यादातर लोग अपने पार्टनर को किस करते समय अपनी आंखें खुली रखते हैं और इधर-उधर देखते रहते हैं। हालांकि ये गलत नहीं है लेकिन पूरी तरह सही भी नहीं है। ऐसे में आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर नहीं रह पाता है और हो सकता है कि आपके इस व्यवहार से आपका पार्टनर दुखी हो जाए।

---विज्ञापन---

बहुत करीब आना

ज्यादातर लोग किस करते समय बहुत करीब आ जाते हैं लेकिन यह गलत है। हो सकता है कि आपका यह रवैया आपके पार्टनर को पसंद न आए, प्यार में कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। आपकी इस आदत के कारण आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2023 03:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola