Kidney Failure: किडनी फेलियर जिसे रीनल फेलियर भी कहा जाता है। इस दौरान इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और किडनी का एक्टिव न होने के कारण स्किन पर कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। वास्तव में, रीनल फेलियर वाले लगभग 50 से 100 प्रतिशत रोगियों को त्वचा के रंग में बदलाव नजर आता ही हैदराबाद में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. नवीन रेड्डी अवुला ने बताया कि क्या किडनी फेलियर से त्वचा के रंग में बदलाव होता है और रोगियों को क्या पता होना चाहिए इसके क्या-क्या संकेत दिख सकते हैं?
सूखी और खुजली वाली त्वचा (प्रुरिटस)
किडनी फेलियर में सबसे आम त्वचा बदलाव में से एक गंभीर सूखापन और खुजली है, जो अक्सर ब्लड फ्लो यूरिया के बढ़ने के कारण होता है और इससे स्किन में जलन पैदा है। ज्यादा खुजलाने से त्वचा पर सफेद लाइन पड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
पीली त्वचा (यूरेमिक फ्रॉस्ट)
किडनी फेलियर में यूरेमिया नामक स्थिति पैदा होती है, जिससे ब्लड में अपशिष्ट उत्पादों का संचय होता है। इससे त्वचा पीली दिखाई दे सकती है। गंभीर मामलों में, त्वचा पर यूरेमिक फ्रॉस्ट, यूरिया और अन्य अपशिष्ट उत्पादों का क्रिस्टलीय जमाव बन सकता है।
त्वचा के नीचे कैल्शियम जमा होना
कुछ व्यक्तियों की त्वचा में कैल्शियम जमा हो सकता है। अगर ये जमाव त्वचा से बाहर निकल जाए, तो स्किन पर कई तरह की समस्याएं नजर आने लगती है।
नाखून में बदलाव
किडनी फेलियर के कारण नाखून भंगुर, रंगहीन हो सकते हैं, या उन पर सफेद पट्टियां बढ़ सकती है, जिन्हें म्यूर्के लाइन्स के नाम से जाना जाता है, जो अक्सर गंभीर किडनी रोग के कारण होती हैं।
कैसे करें बचाव
1. एनीमिया में आयरन थेरेपी की जरूरत हो सकती है।
2. ब्लड प्रोडक्शन एजेंट रेड ब्लड सेल्स को मैनेज करने में मदद कर सकता है।
3. सनस्क्रीन या सही कपड़ों का इस्तेमाल करके त्वचा को सूर्य की रोशनी से बचाना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
2 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
5 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
17 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
21 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
21 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines