Kick Day क्या है? जानें मनाने के पीछे की वजह और तरीका
Kick Day 2024: एंटी-वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन आज किक डे मनाया जा रहा है। इस दिन की क्या है खासियत और क्या मतलब है, आइए जानें।
Edited By Deepti Sharma

Edited By Deepti Sharma

Kick Day 2024: किक डे एंटी-वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। स्लैप डे की तरह, किक डे का मतलब यह नहीं होता है कि आप अपने एक्स पार्टनर के साथ ऐसा कुछ करें। हालांकि, आपको बस उन यादों से निकलना है, जिनसे आप घिरे बैठे हैं और अपने अंदर से सारी नेगेटिव चीजें खत्म करनी है, जो आपको आपके साथी की याद दिलाती हैं। इसके अलावा, उनसे जुड़ी यादें, गिफ्ट या कुछ भी जुड़ा हुआ सबकुछ अपने से दूर कर दें।
किक डे पर कई कपल्स बड़े स्टेप लेते हैं, बिना मतलब ऐसे रिश्ते में बंधे हैं, जिसके अब कोई मायने नहीं रह गए हैं। किक डे पर ऐसे ही कई कपल्स अपने नेगेटिव रिलेशनशिप को खत्म कर सकते हैं। किक वाले दिन आप लाइफ से हर तरह की नेगेटिविटी को ए टू जेड लात मार कर दरकिनार कर दें।
दुनिया की हर खुशी के आप हकदार हैं और बस आपको अपने गोल्स तक पहुंचना है और उसके लिए कड़ी मेहनत करनी है। किक डे स्पेशली उन नेगेटिव फीलिंग्स को अपने मन, दिमाग, दिल से बाहर करने का सिंबल है। इस दिन आप सभी टॉक्सिक चीजों को दूर कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए एक अवसर देती है।
जरूरी नहीं है किक डे बस कपल्स ही मनाएं, ये इन लोगों के लिए भी है, जो अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं और अपनी कुछ आदतों की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: