हारे का सहारा है मेरा श्याम… Khatu Shyam Ji के जन्मोत्सव पर सभी को भेजें ये खास भक्तिमय संदेश, इस तरह दें शुभकामनाएं

Khatu Shyam Ji Birthday Wishes: बाबा खाटूश्याम जी का जन्मोत्सव भक्तों के बीच बेहद हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर आप भी सभी को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेजेस दिए गए हैं.

Khatu Shyam Ji

Baba Khatu Shyam ji: खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर सभी को इस तरह दें बधाई.

Khatu Shyam Ji Birthday 2025: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दिन हारे का सहारा कहे जाने वाले खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं और दर्शन करते हैं. राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी के भव्य मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है. ऐसे में इस बेहद ही खास और शुभ अवसर पर आप भी सभी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए चुनकर बाबा खाटू श्याम जी के जन्मदिन के शुभकामना संदेश (Khatu Shyam Ji Birthday Messages) दिए गए हैं. इन संदेशों को आप अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस की तरह पोस्ट भी कर सकते हैं और दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को भेजकर खाटू श्याम जी के जन्मदिन की बधाई भी दे सकते हैं.

विज्ञापन

खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की बधाई | Khatu Shyam Ji Birthday Wishes

हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा
श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं.

विज्ञापन

बाबा श्याम आप सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार करें.
शुभ श्याम जन्मोत्सव!

खाटू नरेश, शीश के दानी, लखदातार की जय!
बाबा के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई.

विज्ञापन

खाटू के राजा, लखदातार,
खुशियों से भरा हो आपका संसार.

हारे का सहारा है मेरा श्याम
बनाता है सबके बिगड़े काम.

विज्ञापन

ढोल-नगाड़े खूब बजाओ
श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाओ
जीवन में भर जाए आनंद की बहार
जय हो खाटू वाले मेरे लखदातार.

श्याम बाबा की महिमा न्यारी है
हर संकट से निकालते हमारी नैया है
जन्मोत्सव का पर्व महान है
उनके चरणों में ही सच्चा ध्यान है.

विज्ञापन

इत्र की खुशबू, फूलों की माला
श्याम प्रभु के दर पे खुशियों का उजाला
जिसने भी दिल से बाबा को पुकारा,
उसका जीवन श्याम ने संवारा.

बांसुरी की धुन मन को भाए,
श्याम के भजन सब झूम-झूम गाएं
कृपा बरसेगी आज हजार
सब बोलो जय श्री श्याम लखदातार.

विज्ञापन

श्याम कुंड की पावन माटी
जिसने तकदीर संवारी-बांटी
आपके जन्मोत्सव पर दीप जलाएंगे
जीवन में केवल तेरा नाम गाएंगे.

श्याम सांवरिया, मेरा दिलदार
तेरा दर्शन है जीवन का सार
खुशियां लेकर आई है ये पावन घड़ी
तेरी कृपा हम पर बरसे हर घड़ी.

विज्ञापन

आज बधाई देने सब खाटू चलें
श्याम प्रेम के दीप हर मन में जलें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ