Keep Pigeons Away: आप सभी ने बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए तो सुना होगा कि पहले के समय में कबूतर संदेश लेकर जाते थे लेकिन आजकल ज्यादा लोग इनसे परेशान रहते हैं। अब ये कोई संदेश तो नहीं लेकिन घर की बालकनी में गंदगी फैलाने का काम जरूर करते हैं। उनकी गुटर गूं की आवाज तो कुछ हद तक बर्दाश्त की जा सकती है लेकिन बालकनी में उनकी बीट से जो गंदगी फैलती है वह नाक में दम कर देती है। जिसके कारण हम सभी बालकनी में भी नहीं बैठ पाते हैं और उन्हें कितना भी भगाएं, वह दोबारा आकर बैठ जाते हैं। अगर आप भी इनसे तंग आ चुके हैं तो आइए जानते हैं इनसे दूर भागने के उपाय।
ऐसे भगाएं कबूतर
बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा की गंध से कबूतर दूर भाग जाते हैं। आप चाहें तो इसे अपनी बालकनी में छिड़क कर कबूतरों को दूर भगा सकते हैं।
सिरका- सिरके की गंध से कबूतर दूर भागते हैं, आप इसे एक बोतल में भरकर जहां भी कबूतर आएं वहां स्प्रे कर सकते हैं, ऐसा दिन में 3-4 बार करें।
गम गम शहद- आप चाहें तो अपनी बालकनी और खिड़की पर गोंद और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिपचिपेपन से कबूतर भाग जाते हैं।
दालचीनी- दालचीनी की गंध से कबूतर दूर भागते हैं। पानी में दालचीनी डालकर अच्छे से उबाल लें फिर इसे एक बोतल में भर लें और दिन में कम से कम 2-3 बार कबूतर आने वाली जगह पर स्प्रे करें।
ये भी पढ़ें- Dark Neck Home Remedies: ये 5 घरेलू नुस्खे अपनाएं, चुटकियों में गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाएं
बर्ड नेटिंग- बर्ड नेटिंग लगवाने से वैसे तो घर की शोभा खराब हो जाती है लेकिन इससे कबूतर दूर रहते हैं।
काली मिर्च- पानी में काली मिर्च का पाउडर डालकर उबाल लें और फिर इसे कबूतरों के आने वाले स्थान पर छिड़क दें, इसकी गंध से कबूतर भाग जाएंगे।
लेजर लाइट- कबूतरों को भगाने के लिए आप लेजर लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कबूतर इसकी तेज रोशनी को बर्दाश्त नहीं कर पाते।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
6 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
10 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
14 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
16 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines