Parenting: माता-पिता की पूरी कोशिश रहती है कि उनके बच्चों की लोग तारीफ करें और कहें कि यह परिवार के संस्कार ही हैं जो बच्चे को एक अच्छा इंसान बना रहे हैं. लेकिन, कई बार स्थिति बिल्कुल उलट हो जाती है. बच्चा दूसरों के सामने इस तरह व्यवहार करने लगता है कि लोग उसे बदतमीज कहने लगते हैं और माता-पिता की परवरिश को दोष देते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ कौन बनेगा करोड़पति 17 जूनियर (KBC 17 Junior) शो में जब हॉट सीट पर बैठे बच्चे के व्यवहार ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तक को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें 10 साल के इशित को ओवरकोंफिडेंट होते हुए देखा जा सकता है. वह ना सिर्फ सामने बैठे बिग बी की बातें काट रहा था बल्कि लगभग चीखते हुए अपनी बात कह रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और परवरिश पर भी सवाल उठा दिए. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी आपकी बात बिल्कुल नहीं सुनता है या फिर दूसरों से गलत व्यवहार करता है तो यहां जानिए किस तरह आप उसकी इस बुरी आदत को सुधार सकते हैं.
किस तरह सुधारें बच्चे का बुरा व्यवहार
बच्चे को गुड और बैड मैनर्स के बारे में बताएं
बच्चे को बताएं कि अच्छे और बुरे व्यवहार (Bad Manners) में क्या फर्क होता है. गुड और बैड मैनर्स के बारे में बताने पर ही उसे यह समझ आने लगेगा कि उसका व्यवहार सही है या नहीं.
यह भी पढ़ें – Parenting Tips: लाडली का कान छिदवाना चाहते हैं? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
रुककर सोचने के लिए कहें
यह आदत तो बड़ों की भी होती है कि वे अक्सर कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं हैं और बाद में पछताने लगते हैं. इसीलिए कम उम्र से ही बच्चे को यह समझाना जरूरी है कि जब वह कुछ बोलने जाता है तो एक बार रुककर सोच ले और फिर कहे. बिना सोचे-समझे कही गई बातें सामने वाले व्यक्ति को बुरी भी लग सकती हैं.
बच्चे को बताएं परिणाम
बच्चे को यह समझाना जरूरी है कि उसके बुरे व्यवहार का परिणाम क्या होगा. उसे बताएं कि उसके ही जान पहचान के लोग उससे बात करना बंद कर देंगे या फिर दूसरे बच्चे उसके साथ खेलेंगे नहीं.
सोशल स्किल्स पर करें काम
बच्चे की सोशल स्किल्स (Social Skills) पर काम किया जाना जरूरी है. बच्चे को बताएं कि किसी से बात करने का सही तरीका क्या है. इससे बच्चे को अंदाजा लगेगा कि उसे कहां पर क्या बोलना चाहिए और कहां पर क्या नहीं कहना चाहिए.
यह भी पढ़ें – आपको कैसे पता चलेगा कि यह प्यार है या जुनून? रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने कहा ये 10 साइन बताते हैं आपको लव है या ऑब्सेशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
48 mins agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
8 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
10 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines