Karwa Chauth Sargi Thali Items: करवा चौथ का त्योहार आने में बस दो ही दिन बचे हैं. अगर आपने भी अब तक अपनी बहू रानी के लिए सरगी की थाली तैयार नहीं की है तो अब बिल्कुल भी देर न करें. इस खास मौके पर जहां सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं सास द्वारा दी गई सरगी का विशेष महत्व होता है. अगर आपने अब तक अपनी बहू के लिए सरगी की थाली तैयार नहीं की है तो चिंता न करें. आइए जानते हैं कि इस थाली में क्या-क्या चीजें जरूरी होती हैं, जो न सिर्फ परंपरा को निभाती हैं, बल्कि बहू के चेहरे पर मुस्कान और दिल में सास के लिए प्यार भी भर देती हैं.
करवा चौथ सरगी थाल | Karwa Chauth Sargi Thaal
मेहंदी का कोन
सरगी की थाल अगर आप तैयार कर रही हैं तो वह मेहंदी के कोन (Mehndi Cone) के बिना अधूरी मानी जाती है. मेहंदी हर त्योहार पर बेहद शुभ मानी जाती है. साथ ही ऐसा माना जाता है कि कई वैवाहिक महिलाएं सरगी में मेहंदी के आने का इंतजार करती हैं, ताकि वह शगुन के लिए इसे लगा सकें.
चूड़ियां
करवा चौथ पर अगर आप अपनी बहू को सरगी की थाल देना चाहती हैं तो उसमें लाल चूड़ियां जरूर (Bangles) रखें. ये देखने में सुंदर लगती हैं और शगुन का प्रतीक भी मानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पहनें सेलेब्स इंस्पायर्ड बनारसी साड़ियां, देखते ही पूछेंगे लोग कहां से ली?
साड़ी
अगर आपकी बहू की यह पहली सरगी है, तो आप उसके लिए थाल में एक सुंदर सी साड़ी (Saree) भी रख सकती हैं, जिसे वह करवा चौथ के दिन पहन सके.
ड्राई फ्रूट्स
सरगी की थाली में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का होना जरूरी है. जैसे बादाम, अखरोट, काजू आदि. ये नट्स कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं और व्रत के दौरान दिनभर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं.
मेकअप सेट
आप चाहें तो सरगी की थाली में मेकअप सेट (Makeup Set) भी रख सकती हैं, जिसमें थोड़ा बहुत श्रृंगार का सामान हो. इसे देख आपकी बहू के चेहरे पर निश्चित ही मुस्कान आ जाएगी.
मिठाई
कोई भी त्योहार या शुभ कार्य मीठे से ही शुरू होता है. आप सरगी की थाल में अपनी पसंद की मिठाई जरूर रखें क्योंकि यह उसका अहम हिस्सा मानी जाती है.
ये भी पढ़ें-करवा चौथ के लिए साड़ी खरीदनी है तो दिल्ली की इन मार्केट में जाएं, मिलेंगे एक से एक डिजाइन
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
2 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
6 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
7 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
8 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
9 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
11 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
22 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines