Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाओं को सजना-संवरना बेहद अच्छा लगता है और अगर लुक की कोई तारीफ कर दे तो बस लगता है जैसे दिन बन गया. महिलाएं पति के लिए तो शृंगार करती ही हैं, लेकिन जब आस-पास की सहेलियां लुक देखकर वाह-वाही देती हैं तो मजा ही आ जाता है. आपने भी करवा चौथ के लिए साड़ी (Karwa Chauth Saree) तो खरीदी ही ली होगी, लेकिन किस साड़ी पर कैसी जूलरी अच्छी लगेगी और कैसे बाल और मेकअप सूट करेंगे यह जानिए यहां से. यहां दिए सेलेब्रिटी करवा चौथ लुक्स (Celebrity Karwa Chauth Looks) से आप भी आइडिया लेकर अपना लुक स्टाइल कर सकती हैं.
करवा चौथ सेलेब्रिटी साड़ी लुक्स | Karwa Chauth Celebrity Saree Looks
कैटरीना कैफ का यह साड़ी लुक करवा चौथ के लिए परफेक्ट है. पिंक कलर की इस साड़ी के साथ कैटरीना ने पिंक कलर का ही स्लीवलेस ब्लाउज पहना है. गोल्डन झुमके, गोल्डन कड़े और मंगलसूत्र के अलावा कैटरीना ने कोई और जूलरी कैरी नहीं की है. बालों को खुला रखते हुए और मेकअप को सिंपल रखते हुए एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया है.
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल, लौंग और चीनी का बस ऐसे करें इस्तेमाल
विद्या बालन का यह सिंपल पिंक साड़ी लुक (Simple Saree Look) भी करवा चौथ के लिए परफेक्ट है. विद्या ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है. अगर आप करवा चौथ पर ऑफिस जाने का सोच रही हैं या फिर अपना लुक एकदम मिनिमल चाहती हैं तो विद्या से आइडिया ले सकती हैं. विद्या ने लाल बिंदी और ऑक्सीडाइज जूलरी के साथ इस साड़ी को स्टाइल किया है.
करवा चौथ पर आप मौनी रॉय की तरह तैयार हो सकती हैं. मौनी रॉय की तरह ही आप अगर लाल साड़ी पहन रही हैं और साड़ी का बोर्डर गोल्डन है तो आप गोल्डन कलर की ही जूलरी पहन सकती हैं. मौनी ने अपने लुक के लिए गोल्डन टेंपल जूलरी चुनी है. गले में चोकर और हाथों में कड़े पहनकर मौनी ने अपने लुक को एक्सरसराइज किया है. साथ ही स्मोकी आई मेकअप और माथे पर सजी बिंदी पूरे लुक पर चार-चांद लगा रही है.
रेड कलर ना चुनते हुए अगर आप भी करवा चौथ पर एक्ट्रेस कृति खरबंदा की तरह गोल्डन या पीले रंग की साड़ी पहन रही हैं तो कृति की तरह ही अपना लुक स्टाइल भी कर सकती हैं. कृति की साड़ी गोल्डन है (Golden Saree) और कृति ने अपनी जूलरी भी गोल्डन ही चुनी है. कृति ने अपना मेकअप सटल और शिम्मरी रखा है. हाथों में लाल रंग का चूड़ा पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है.
रानी मुखर्जी का यह रॉयल लुक (Royal Look) करवा चौथ पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा. गोल्डन बोर्डर वाली इस रेड साड़ी (Red Saree) के साथ रानी ने क्वार्टर स्लीव्स का ब्लाउज पहना है. बालों को बन में बांधकर, गोल्ड जूलरी, गोल्डन कड़े और रेड-वाइट चूड़ा पहने अपने मेकअप को रानी ने शिम्मरी रखा है. माथे पर सजी लाल बिंदी और सिंदूर की लाली पूरे लुक को बेहद खूबसूरत बना रही है.
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Prompt: पति-पत्नी और चांद नजर आएंगे एक ही फ्रेम में, AI से तुरंत क्रिएट करें करवा चौथ की शानदार इमेजेस
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines