हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज इस तरह सेट करें मेकअप, घंटों तक नहीं होगा टस से मस

Karwa Chauth Makeup: करवाचौथ पर अगर सही तरह से मेकअप किया जाए तो यह मेकअप शाम तक टिका रहता है. यहां जानिए किस तरह सही मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें और बेस सेट करें.

विज्ञापन
इस तरह लॉन्ग लास्टिंग दिखेगा मेकअप.

Karwa Chauth Looks: करवा चौथ पर महिलाएं पूरे मन से साजन के लिए सजती हैं. स्टाइलिश कपड़े पहने जाते हैं, एक से बढ़कर एक जूलरी कैरी करती हैं और सिर से लेकर पांव तक शायद ही लुक में कोई कमी रहती है. लेकिन, दिक्कत होती है तो मेकअप के सेट होने की. दोपहर पूजा से 2-3 घंटे पहले से महिलाएं तैयार होने लगती हैं और सीधा पूजा खत्म करके रात में ही टचअप का टाइम मिलता है. इससे पहले मन में बस यही रहता है कि मेकअप (Makeup) पिघलने ना लगे या फिर केकी ना लगे, मेकअप की पपड़ियां ना उतरें और वो ऑक्सीडाइज ना दिखे. अगर आप भी इसी चिंता में हैं तो चलिए आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे करवाचौथ का मेकअप घंटों तक टिका रहेगा और मेकअप बेस ऐसा लगेगा जैसे बस अभी-अभी फ्रेश लगाया हो.

करवा चौथ पर इस तरह करें मेकअप सेट

  • करवा चौथ पर मेकअप चेहरे पर टिका रहे इसके लिए सबसे पहले जरूरी है स्किन को सही तरह से क्लेंज करना. इसके लिए अपने चेहरे को धोने के बाद अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं. मॉइश्चराइजर नहीं लगाएंगी और स्किन ड्राई रहेगी तो इससे मेकअप भी ठीक तरह से सेट नहीं हो सकेगा.
  • प्राइमर जरूर लगाएं. प्राइमर लगाने पर स्किन का टेक्सचर सॉफ्ट हो जाता है. स्किन का टेक्सचर मुलायम हो जाए तो चेहरा निखरा और खिला-खिला नजर आता है. प्राइमर के बाद मेकअप लगाने पर ज्यादा देर टिकता है.
  • लाइट बेस चुनें. अगर आपका बेस (Makeup Base) ज्यादा मोटा होगा तो मेकअप उतना ही ज्यादा केकी नजर आएगा. अगर आप फाउंडेशन ज्यादा लगा लेंगी तो इससे मेकअप ऑक्सीडाइज भी हो सकता है. इसीलिए लाइट मेकअप के लिए बीबी क्रीम या सीसी क्रीम चुनी जा सकती है.
  • मेकअप बेस के तौर पर सिर्फ कंसीलर चुन सकती हैं. होंठों के किनारों पर या आंखों और माथे के आस-पास कंसीलर लगाकर ब्लैंड करें और फिर मेकअप करें. इससे मेकअप लाइट और डुई दिखता है.
  • ब्लश ज्यादा देर तक टिके इसके लिए लिक्विड ब्लश लगा सकती हैं. लिक्विड ब्लश के ऊपर पाउडर ब्लश लगाया जाए तो यह और लॉन्ग लांस्टिंग हो जाता है.
  • लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं. हाइड्रेटेड होंठों पर लिपस्टिक अच्छी दिखती है और जल्दी हटती भी नहीं है.
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि मेकअप प्रोडक्ट्स आपके स्किन टाइप के अनुसार ही हों. ऑयली स्किन पर पाउडर वाले और ड्राई स्किन पर लिक्विड मेकअप प्रोडक्ट्स ज्यादा बेहतर तरह से काम करते हैं.
  • आखिर में अपने मेकअप को आप मेकअप फिक्सर से सेट कर सकती हैं. मेकअप फिक्सर के अलावा कॉम्पैक्ट पाउडर से मेकअप सेट किया जा सकता है. ब्राउज को सेट करना ना भूलें.

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सेलेब्रिटीज की तरह साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं आप, रॉयल दिखेगा आपका लुक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola