Karwa Chauth Recipe: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं न केवल पूरे दिन निर्जला उपवास (Karwa Chauth Fasting) रखती हैं, बल्कि अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे मन से पूजा-पाठ करती हैं. साथ ही, जब व्रत खोलने का समय आता है तो वह अपने पति के लिए खास व्यंजन भी तैयार करती हैं, ताकि व्रत खोलने के बाद पति को स्वादिष्ट और प्यार भरा भोजन मिल सके. अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति का दिन और दिल जीतना चाहती हैं, तो उनके लिए एक बेहद खास और पारंपरिक मिठाई केसर फेनी (Traditional Sweet) बना सकती हैं. इसका स्वाद जितना शाही होता है, बनाना उतना ही आसान भी होता है. आइए जानते हैं केसर फेनी की एकदम टेस्टी और आसान रेसिपी, जो आपके रिश्ते में भी मिठास घोल देगी.
करवा चौथ रेस्पी | Karwa Chauth Recipe
सामग्री
- दूध- 1 लीटर
- फेनी – 100 ग्राम
- चीनी- 3-4 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
- केसर- 10-12 रेशे
- इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून
- कटा हुआ मेवा (बादाम, पिस्ता, काजू)- 2-3 टेबलस्पून
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पहनें सेलेब्स इंस्पायर्ड बनारसी साड़ियां, देखते ही पूछेंगे लोग कहां से ली?
बनाने की विधि
केसर फेनी बनाना बेहद आसान है जिसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें. अब इसमें दूध डालकर गैस पर रखें और मध्यम आंच पर उबालें. दूध को 10-15 मिनट तक पकाएं जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. केसर को थोड़ा सा गर्म दूध में भिगोकर रख दें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें भिगोया हुआ केसर डाल दें. केसर को डालने के बाद आप अब दूध में चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं. इलायची पाउडर भी डालें ताकि स्वाद और खुशबू बढ़े. फेनी को हाथ से थोड़ा तोड़ लें इसके बाद आप इसको दूध में डाल दें. 2-3 मिनट पकने दें ताकि फेनी दूध में अच्छी तरह से भीग जाए और नरम हो जाए. अब ऊपर से कटे हुए मेवे डाल दें बादाम, पिस्ता, काजू आदि. फिर केसर फेणी को गर्म या ठंडी जैसे चाहें वैसे परोसे. बस इस तरह से आपकी टेस्टी केसर फेनी रेडी हो जाएगी.
केसर फेनी बनाने की टिप्स
- आप चाहें तो दूध को और भी ज्यादा गाढ़ा करके मलाईदार बना सकते हैं.
- चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सुंदर हेयर स्टाइल से आएगा गजब का लुक, करवाचौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
49 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines