Karwa Chauth Beauty Hacks: करवा चौथ कल यानी 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन का सभी विवाहित महिलाओं को काफी ज्यादा इंतजार होता है. खुद को संवारना हर महिला का सपना होता है, लेकिन पार्लर का खर्च खूबसूरती में अड़चन डाल देता है, जिसके चलते कुछ महिलाएं पार्लर (Beauty Parlour) जाने से पहले कई बार सोचती हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो हर बार मेनिक्योर और पेडिक्योर (Manicure Pedicure) के लिए हजारों रुपये पार्लर में खर्च करती हैं तो इस बार आइए कुछ नया ट्राई करें. आप घर पर ही बिना किसी प्रोफेशनल हेल्प के, बेहद आसान तरीकों से अपने हाथों और पैरों को सैलून जैसा ट्रीटमेंट दे सकती हैं. आइए जानते हैं वह तरीका जिससे आप करवा चौथ पर सॉफ्ट (Soft), क्लीन (Clean) और खूबसूरत हाथ-पैर भी बजट में पा सकती हैं, साथ ही इस खास दिन को और भी स्पेशल बना सकती हैं.
मेनिक्योर करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1
अगर आप घर पर ही मेनिक्योर करने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले एक बड़ा कटोरा या बर्तन लें. उसमें हल्का गरम पानी डालें और थोड़ा सा नमक या बेकिंग सोडा (Baking Soda) मिलाएं. ( इस स्टेप से हाथों की गंदगी और डेड स्किन निकल जाएगी ).
स्टेप 2
अब हाथों को नेचुरल चीजों की मदद से स्क्रब (Scrub) करें. इसके लिए नींबू, कॉफी पाउडर (Coffee Powder) और चीनी का इस्तेमाल करें और इससे हाथों को अच्छी तरह क्लीन करें.
स्टपे 3
अब नाखूनों को भी अच्छे से साफ करें. नींबू के छिलके से नाखूनों की सफाई करें और फिर नेल कटर की मदद से शेप दें.
स्टेप 4
अब हाथों को साफ पानी से धो लें और फिर किसी अच्छी क्रीम या मॉइश्चराइजर (Moisturizer) से मसाज करें.
बस इस तरह आप घर पर ही आसानी से सॉफ्ट और क्लीन हाथ पा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल, लौंग और चीनी का बस ऐसे करें इस्तेमाल
पेडिक्योर करने के लिए इन स्टेप को करें फॉलो
स्टेप 1
सबसे पहले एक टब लें, उसमें गरम पानी डालें. फिर नींबू का रस, बेकिंग सोडा और थोड़ा शैम्पू मिलाएं. चाहें तो गुलाब की पत्तियां भी डालें. जब पानी में झाग आ जाए तो पैरों को उसमें कुछ देर डुबो कर रखें.
स्टेप 2
अब एक-एक करके पैरों की हल्के हाथों से मसाज करें. नाखूनों की फाइलिंग (Nail filing) करें और गंदगी साफ करें.
स्टेप 3
अब पैरों को अच्छे से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट सके. स्क्रब के बाद नींबू के छिलके से पंजों की सफाई करें.
स्टेप 4
अब पैरों को साफ पानी से धोकर अच्छे से मॉइश्चराइज करें.
बस इस तरह घर पर ही आपको पार्लर जैसी फिनिशिंग मिलेगी और हजारों खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: चाहती हैं बहु रानी के लिए सरगी की थाली रेडी करना? मेहंदी के कोन से लेकर चूड़ियों तक रखें ये चीजें
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
47 mins agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
5 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
5 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
6 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
7 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
21 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines