---विज्ञापन---

Karwa Chauth पर कीर्ति सुरेश से लें फैशन टिप्स, इन साड़ियों में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Karwa Chauth 2024: भारत में करवा चौथ का महत्व बहुत ज्यादा है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर महिलाओं का सजना-संवरना भी खूब सराहा जाता है। अगर आपने अभी तक साड़ी नहीं खरीदी है या प्लान कर रहे हैं, तो साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश से इंस्पायर्ड साड़ियां ट्राई कर सकते हैं।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ, भारत में विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है, जिसमें वे अपने पति की लंबी आयु और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को पड़ रहा है। अबतक कुछ महिलाओं ने शायद शॉपिंग भी कर ली होगी। मगर यदि आप उनमें से हैं जिन्होंने अपने लिए साड़ी नहीं खरीदी हैं तो एकबार हमारी इस स्टोरी को पढ़ लें। यहां हम आपको साउथ क्वीन कीर्ति सुरेश से इंस्पायर्ड कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको काफी पसंद आएंगे।

1. येलो सनशाइन

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aiwa Media (@aiwamedia)

त्योहार में लाल-पीले रंग बड़े जचते हैं। पीले रंग की हिंदू शास्त्र में खास जगह है तो कीर्ती सुरेश की इस येलो सनशाइन साड़ी जैसे पैटर्न की साड़ी आप भी पहन सकती हैं। ये सिंपल और काफी यूनिक भी है, इस साड़ी की खासियत है कि आप इसे किसी अन्य फंक्शन्स में भी आसानी से कैरी कर सकेंगी।

---विज्ञापन---

2. ग्रे फ्लोरल डिजाइन

---विज्ञापन---

हालांकि, ग्रे रंग आपको फेस्टिव फील न दें लेकिन इस कलर की साड़ी पहनने से आपका फैशन स्टेटमेंट हाई होगा। ग्रे कलर काफी युनिक और लगता है। अगर आप मॉडर्न लुक लेना चाहते हैं तो इस फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को पहन सकते हैं।

3. पिंक विद हैवी डिजाइन

---विज्ञापन---

करवा चौथ का पर्व परंपराओं को दर्शाता है। अक्सर हम इसमें कुछ मॉडर्न ट्विस्ट लाते रहते हैं। अगर आपको अपनी साड़ी में वो ट्विस्ट चाहिए तो इस क्लासिक साड़ी को चुन सकती हैं। ये गहरे गुलाबी रंग की साड़ी के साथ इंडियन लुक और वेस्टर्न डिजाइन का ब्लाउज करवा चौथ के लिए परफेक्ट है।

---विज्ञापन---

4. वॉयलेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aiwa Media (@aiwamedia)

---विज्ञापन---

कीर्ति सुरेश की साड़ियां फैंस को खूब पसंद आती है। करवा चौथ के लिए, उनकी इस बैंगनी और सितारे जड़ी साड़ी से प्रेरणा लें। यह कलर काफी वाइब्रेंट है जो फेस्टिवल पर बेहतरीन लगेगा। इस साड़ी के साथ आप सेम रंग का मैचिंग ब्लाउज पहन सकती हैं जिससे लुक और भी ज्यादा इनहैंस हो जाएगा।

5. ट्रेडिशनल गोल्डन लुक

---विज्ञापन---

गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ियां अपने पारंपरिक लुक के लिए मशहूर होती है। करवा चौथ पर सुहागनें ऐसी ही भारी रेशमी सुनहरे रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इस साड़ी को पहनने के बाद आपको कुछ एक्सट्रा करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसी साड़ियां अपने हैवी डिजाइन से ही लुक को कंप्लीट कर देती है। आप चाहें तो थोड़ा और इंडियन फील के लिए बालों में गजरा लगा सकती हैं।

---विज्ञापन---

6. लाइट मिनिमल पिंक

---विज्ञापन---

कहते हैं पिंक कलर फीमेल्स का फेवरेट होता है, कुछ हद तक ये सही भी है कई महिलाओं को पिंक रंग काफी पसंद होता है। वे कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल भी पिंक कलर की ढूंढती हैं। अगर आप करवा चौथ पर कोई पिंक साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं तो कीर्ति सुरेश की इस मिनिमल पिंक कलर की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी को आप किसी डे फंक्शन में भी आराम से पहनकर जा सकती है।

7. ऑरेंज शेड

---विज्ञापन---

ऑरेंज कलर भी फेस्टिवल के लिहाज से बढ़िया रहेगा। करवा चौथ पर नारंगी साड़ी पहन आप बड़ी सुंदर दिखेंगी। कीर्ति सुरेश की ये ऑरेंज साड़ी लाइटवेट और काफी कंफर्टेबल है। ये साड़ी वर्किंग वुमेन्स के लिए परफेक्ट चॉइस है।

First published on: Oct 13, 2024 12:58 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola