Karwa Chauth Decor Ideas: करवा चौथ का दिन हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं न सिर्फ अपने सोलह श्रृंगार से खुद को सजाती हैं, बल्कि घर को भी सजाकर त्योहार में चार चांद लगाती हैं. अगर आप भी अपने पति को खुश करना चाहती हैं और इस करवा चौथ अपने घर की चौखट पर रौनक भरना चाहती हैं, तो रंगोली से बेहतर कुछ नहीं. आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन्स,(Trending Rangoli Design) जिन्हें आप इस खास दिन अपने आंगन में सजा सकती हैं और घर के माहौल को और भी बेहद खास बना सकती हैं.
करवा चौथ रंगोली डिजाइन | Karwa Chauth Rangoli Design
रंगों से बनाएं ये डिजाइन
इस करवा चौथ अपने घर के आंगन में रंग-बिरंगे रंगों से करवा चौथ से जुड़ी पारंपरिक रंगोली बना सकती हैं. यह देखने में सुंदर लगती है और ट्रेंडिंग भी है.
छलनी की मदद से बनाएं ये डिजाइन
अगर आप सिंपल और सोबर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो छलनी की मदद से दिया वाली डिजाइन ट्राय करें. यह करवा चौथ के लिए एकदम उपयुक्त और सुंदर लगेगी.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पहनें सेलेब्स इंस्पायर्ड बनारसी साड़ियां, देखते ही पूछेंगे लोग कहां से ली?
शुभ करवा चौथ डिजाइन
इस बार शुभ करवा चौथ लिखी हुई रंगोली बना सकती हैं, जिसमें कलात्मक अक्षर और सिंबल्स का उपयोग हो. यह पारंपरिक के साथ-साथ अलग भी लगेगी.
लोटा, दिया और छलनी वाली डिजाइन
अगर रंगोली बनाना कठिन लगता है तो आप इन तीन पारंपरिक प्रतीकों (लोटा, दिया, छलनी) की मदद से आसान लेकिन प्रभावशाली रंगोली बना सकती हैं.
ऐक्रेलिक रंगोली
अगर आपको पाउडर रंगों से रंगोली बनाने में दिक्कत होती है तो आप रेडीमेड ऐक्रेलिक रंगोली अटैचमेंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो चौखट पर सुंदर और सजीव दिखती हैं.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025: चाहती हैं बहु रानी के लिए सरगी की थाली रेडी करना? मेहंदी के कोन से लेकर चूड़ियों तक रखें ये चीजें
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
6 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
6 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
7 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
9 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
10 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
10 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
13 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
14 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines