Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

Karva Chauth 2024:  करवा चौथ के पर आप अगर पार्लर जाए बिना ही चमकदार स्किन चाहते हैं, तो घर पर ही कई तरह के नुस्खों को अपना सकते हैं।

Karva Chauth 2024

करवा चौथ 2024

Karva Chauth 2024: करवा चौथ के लिए अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में अगर आप बिना पार्लर जाए बिना ही चमकदार स्किन चाहते हैं, तो घर पर ही कई तरह के नुस्खों को अपना कर स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आप कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्‍ट्स से अपनी स्किन को बचा सकते हैं। इन नुस्खों आपकी स्किन कुछ ही दिनों में ग्लोइंग, फ्लॉलेस और हेल्दी नजर आने लगेगी। आइए बात करते है किस तरह से आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेचुरल और घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

विज्ञापन

दूध और हल्दी पेस्ट 

दूध और हल्दी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर फेस मास्क के तरह अप्लाई करें। हल्दी में सूजन को रोकने के गुण होते हैं, जबकि दूध त्वचा को मुलायम रखता है। इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।

विज्ञापन

नींबू और शहद पेस्ट 

शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स कर के अपने चेहरे पर फेस पैक के तरह लगाए।  नींबू आपकी स्किन को निखारता है और शहद स्किन की नमी को बनाए रखता है। इस  फेस पैक को लगाने के 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन

एलोवेरा जेल 

ताजा एलोवेरा के पत्तों से जेल बना कर उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। एलोवेरा आपकी आपकी स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखे और उसके बाद ठंडे पानी से अच्छे से धो लें।

खीरे और योगर्ट का पेस्ट

खीरे को अच्छे से पीसकर दही के साथ मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। दही स्किन को कोमलता से एक्सफोलिएट करता है और खीरा स्किन को ठंडा और तरोताजा रखने में मदद करता है। इसे लगाने के 15 मिनट बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

विज्ञापन

पपीता का पेस्ट 

पके हुए पपीते को मैश करके फेस मास्क की तरह अपने चेहरे पर लगाएं। पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम स्किन को निखारने और एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इस पेक को 20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धोकर हटा लें ।

शहद और ओटमील का पेस्ट

ओटमील और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसके बाद इस पेस्ट को आपने चेहरे पर स्क्रब के तरह अप्लाई करें। शहद त्वचा को नमी देता है और ओटमील डेड स्किन के लेयर को हटाता है। इस पेस्ट का उपयोग अपने चेहरे को धीरे से रगड़ने के लिए करें फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन

टमाटर का रस

टमाटर को अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले उसके रस को निकाल कर रख लें और इसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करें टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके रस को 10 मिनट तक लगा कर रखें और ठंडे पानी से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ