हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karwa Chauth 2024: पहली बार रख रहे हैं करवा चौथ का व्रत? इन 3 बातों का रखें ध्यान

Karwa Chauth 2024: क्या आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
करवा चौथ व्रत

Karwa Chauth Vrat 2024: हिन्दू धर्म में कई व्रत-त्योहार हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। उन्हीं में से एक करवा चौथ भी जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करती है। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर पत्नियां अपने पतियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूरे विधि-विधान के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ है और जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है या कहें कि जो पहली बार करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Fasting Rules) रखने जा रहे हैं उनके लिए कुछ बातों को जान लेना जरूरी है।

अगर आप भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं आपके लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

करवा चौथ व्रत क्या करें?

1. कम से कम फिजिकल एक्टिविटी

व्रत के दौरान हल्की शारीरिक गतिविधि करने की कोशिश करें। ज्यादा काम करना या एक्टिविटी करने से शरीर की ताकत कम होगी और आपकी बॉडी की एनर्जी कम होगी। शुगर लेवल कम हो सकता है और कमजोरी का एहसास रहेगा, जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। कोशिश करें कि कम से कम फिजिकल एक्टिविटी करें।

विज्ञापन

2. पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से खोलें व्रत

अक्सर लोग पूरे दिन भूखे रहने के बाद रात के समय कुछ भी खा लेते हैं जो शरीर के लिए सही नहीं है। आप पूरे दिन भूखे-प्यासे रहे और रात में तला हुआ कुछ भी खा लेंगे तो इससे आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। करवा चौथ का व्रत खोलते समय ध्यान रखें कि आपको पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का शामिल करना हैं। ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां और ज्यादा पानी की मात्रा वाले फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत के दौरान नहीं लगेगी भूख-प्यास, 1 दिन पहले कर लें ये काम

विज्ञापन

3. अच्छा और कम खाने की करें कोशिश

करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जो भी खाए वो पेट भरने वाला हो। पोषक तत्वों से भरपूर हो और कैलोरी के मामले में कम हो। साथ ही ओवरईटिंग से भी बचें। पूरे दिन भूखे रहने के बाद रात के समय बहुत सारा खा लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका पेट खराब हो जाएगा। गैस या दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

करवा चौथ व्रत में क्या न करें?

  1. कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को सरगी में शामिल न करें।
  2. कैफीन युक्त चीजों का सेवन व्रत खोलते समय या सरगी के दौरान न करें।
  3. ध्यान रखें कि ज्यादा नमक वाली चीजों को भी सरगी में शामिल नहीं करना है।
  4. व्रत खोलते समय हद से ज्यादा मीठा और ज्यादा तला खाना खाने से बचें।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर चांद न दिखे तो इन 3 तरीकों से खोलें व्रत! जानें धार्मिक नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola