Karwa Chauth 2023: करवा चौथ से पहले पाएं चमकदार त्वचा, आज से ही अपना लें ये 5 टिप्स
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ से पहले अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को आप अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का दिन खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए होता है। इस दिन वो पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात को चंद्रमा को अर्घ देने के बाद ही पानी पीने के साथ कुछ खाती पीती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करने के साथ ही और दिनों की तुलना में बेहद सुंदर नजर आना चाहती हैं, जिसके लिए पार्लर में भी लंबी-लंबी लाइन लगी हुई होती है। अगर आप भी इस करवा चौथ बेहद सुंदर दिखना चाहती हैं और इसके लिए पार्लर में खर्चा नहीं करना चाहती हैं तो अभी से ही आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं।
इस साल 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का पर्व है। इससे पहले ही आप अगर चांद जैसी चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 5 ग्लोइंग स्किन टिप्स को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
कहीं शॉपिंग के चक्कर में आप अपनी त्वचा का ख्याल रखना न भूल जाएं। भागदौड़ और धूप में निकलने से स्किन डल होने लगती है, जिससे बाद में आप चाहे कितना फेशियल करवा लें खास असर नजर नहीं आ पाता है। बेहतर होगा कि आप पहले से ही अपनी स्किन की केयर करना शुरू कर दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: