News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Karva Chauth Mehndi: करवा चौथ आने वाला है, इसके लिए महिलाएं कई तरह की तैयारियों में जुट गई हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का बड़ा धार्मिक महत्व होता है और सभी सुहागनें इस दिन के लिए मेंहदी जरूर लगवाती है। मेहंदी सोलह श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही मान्यता है कि जिस महिला के हाथ में मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ता है, उसका पति उसे उतना ही ज्यादा प्यार करता है। मेहंदी को पति-पत्नी के बीच प्यार का प्रतीक माना जाता है। वहीं, हर शुभ काम में सुहागिनें मेहंदी लगती हैं। ये जितनी काली गहरी होती हैं, डिजाइन उतना अधिक निखरकर आता है। हालांकि कई महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि उनके हाथों या पैरों की मेहंदी का रंग गाढ़ा क्यों नहीं होता तो आज इसी समस्या पर विचार करते हुए हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आएं है, जिनकी मदद से आप अपनी मेंहदी का रंग गाढ़ा कर सकती है।
आप मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए विक्स या बाम लगा सकती है। क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और कलर गहरा हो जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मेहंदी लगाकर पूरी रात छोड़ देना चाहिए और सुबह में इसे उतारने के बाद विक्स या बाम लगाएं। इसकी मदद से मेंहदी रंग गाढ़ा हो जाता है।
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल हमेशा से किया जाता रहा है। सबके घर में सरसों का तेल बड़ी आसानी के साथ मिल जाता है। आपको बस इतना करना है कि मेहंदी हटाने के बाद सरसों का तेल लगाएं। यह मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। चूंकि यह तेल हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध है, इसलिए इस हैक को लागू करना वाकई आसान है।

लौंग का इस्तेमाल करके मेंहदी के रंग को गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए हाथों में लगी मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए सबसे पहले सुखी हुई मेहंदी को हल्के हाथों से आपस में रगड़कर उतार लें। कुछ लौंग को पैन में रखकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भून लें। अब इसमें से निकलने वाले धुएं से अपने हाथों को सेख लें। करीब 5 से 10 मिनट तक आप इसी तरह से हाथों को भुनी हुई लौंग के धुएं में सेखें। इसकी मदद से मेहंदी का रंग नेचुरली गाढ़ा हो जाएंगा।
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से मेहंदी का स्टेन ज्यादा गहरा चढ़ता है। हाथ धोने के बाद इस एसेंशियल ऑयल को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं। इसे लगाने के बाद न सिर्फ महक अच्छी होती है, बल्कि ये तेल मेहंदी के रंग को काला करने में मदद करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।