---विज्ञापन---

एक ऐसा मंदिर जहां पूजे जाते हैं चूहें, लगाया जाता है भोग और फिर होती है मन्नत पूरी

Karni Mata Temple Rat Worship: भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो बेहद रहस्यमय हैं और कई खास वजहों से भक्तों के बीच मशहूर हैं लेकिन राजस्थान में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम बात कर रहे हैं बीकानेर के देशनाके स्थित करणी माता मंदिर की। […]

---विज्ञापन---

Karni Mata Temple Rat Worship: भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो बेहद रहस्यमय हैं और कई खास वजहों से भक्तों के बीच मशहूर हैं लेकिन राजस्थान में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम बात कर रहे हैं बीकानेर के देशनाके स्थित करणी माता मंदिर की। यह बीकानेर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं।

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 20 हजार से ज्यादा चूहे रहते हैं और पूजा के बाद उन्हें भोग लगाया जाता है। यहां आपको कुछ सफेद चूहे भी देखने को मिलेंगे। मंदिर में इन चूहों का दर्शन करना शुभ माना जाता है। भक्तों के बीच इन चूहों को काबा के नाम से जाना जाता है और इस मंदिर को चूहों वाली माता, मूषक मंदिर और चूहों वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---

करणी माता मंदिर का निर्माण

महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं सदी में करणी माता मंदिर का निर्माण करवाया था। यह मंदिर बहुत सुंदर है। इस मंदिर का मुख्य द्वार चांदी से बना है और करणी माता के लिए सोने का छत्र लगा हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Varanasi Travel Tips: जन्नत का एहसास कराएंगी वाराणसी की ये 5 जगहें!

मान्यता

---विज्ञापन---

ऐसा माना जाता है कि जो भी सच्चे मन से यहां दर्शन करने आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों को चूहों का झूठा प्रसाद दिया जाता है। इसे खाने से कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं होता बल्कि स्वस्थ्य रहता है। इस मंदिर में आने वाले भक्त पैर उठाकर चलने के बजाय घसीट कर चलते हैं।

माता के वंशज है चूहे

ऐसा कहा जाता है कि ये चूहे माता करणी के वंशज हैं। शाम के समय जब मंदिर में माता की संध्या आरती शुरू होती है तो उस दौरान सभी चूहे अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं।

---विज्ञापन---

नवरात्रि

इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

First published on: Aug 28, 2023 04:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola