Parenting: एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान के 2 बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान जिन्हें प्यार से जेह कहकर पुकारा जाता है. करीना कपूर और सैफ अली खान जहां जाते हैं उनसे दोनों बेटों को लेकर भी सवाल किए जाते हैं. फैंस भी तैमूर और जेह (Taimur And Jeh) को देखना पसंद करते हैं. बेटों की परवरिश की बात करें तो करीना कपूर बेटों के लिए पेरेंटिंग की एक बेहद अलग अप्रोच अपनाती हैं. बेटों को डिसिप्लिन सिखाने के साथ ही, करीना की कोशिश रहती है कि उन्हें इमोशनली भी स्ट्रॉन्ग बनाएं. आइए जानते हैं बेटों की परवरिश को लेकर और बेटों को सिखाई जाने वाली बातों को लेकर करीना का क्या कहना है.
यह भी पढ़ें – बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट
बेटों को बनाना चाहती हैं दयालु
फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची करीना ने बेटों की परवरिश पर खुलकर बात की. करीना ने कहा, “आखिरकार मैं 2 बेटों की मां हूं और जाहिरतौर पर मैं डरी हुई हूं क्योंकि एक मां होने के नाते आप अपना बेस्ट करना चाहते हैं, आप उन्हें प्रोटेक्ट करना चाहते हैं और साथ ही चाहते हैं कि उन्हें यह भी पता चले कि वे जिम्मेदार हैं. इसीलिए मैं बस दयालुता की दुआ करती हैूं, पुरुषों को ज्यादा काइंड होना चाहिए, लड़कों को ज्यादा काइंड होना चाहिए.”
बेटों से कहती हैं यह बात
करीना ने बताया कि किस तरह लड़कियों को ज्यादा संवेदनशील समझा जाता है. उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है. मुझे लगता है कि आजकल ऐसे बहुत से पुरुष और लड़के हैं जिन्हें सेंसिटिव होने का डर नहीं है, किसी लड़की के सामने रोने का डर नहीं है या अपनी मां के सामने रोने का डर नहीं है. मैं हमेशा अपने बेटे से कहती हूं कि अगर वह रोना चाहता है तो उसे रोना चाहिए अगर उसे ऐसा ही महसूस हो रहा है, क्योंकि यह अनुभव करना चाहिए और उसे यह पता होना चाहिए.”
इस तरह मनाती हैं बेटे का बर्थडे
सोशल मीडिया पर करीना अक्सर ही बेटों के साथ फोटोज पोस्ट करती हैं. जेह के जन्मदिन पर भी करीना ने ऐसी ही कुछ फोटोज पोस्ट की थीं जिनमें करीना सैफ और दोनों बेटों के साथ पौधे लगाती हुई नजर आ रही थीं. बच्चों के साथ बर्थडे पर पौधे लगाना एक अच्छी फैमिली बोंडिंग एक्टिविटी भी है.
पापा के साथ भी बिताते हैं समय
दोनों बेटे अपने पापा सैफ अली खान के साथ भी समय बिताते हैं. सैफ के साथ कभी वे गार्डन में खेलते हुए नजर आते हैं तो कभी मैट पर योगा करते दिखते हैं.
यह भी पढ़ें – करिश्मा तन्ना ने बताया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, डिलीवरी के बाद खाती-पीती हैं ये चीजें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines