Kareena Kapoor Fitness: फिट रहने के लिए करीना ने अपनाया दादी-नानी का ये नुस्खा, आप भी जानें

Kareena Kapoor Fitness

Kareena Kapoor Fitness

Kareena Kapoor Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अब तक वजन कम करने से लेकर उसे मेंटेन रखना वाकई बड़ी बात है। फैंस एक्ट्रेस के फिटनेस जुनून को देखकर उनकी खूब सराहना करते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के बाद करीना जयफल वाला गरम दूध पीती थीं। जयफल वाला दूध अच्‍छी नींद लाने में मददगार होता है।

विज्ञापन

साथ ही सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक्ट्रेस को हर दो घंटे में खाने की सलाह भी दी थी। बता दें कि करीना के फिटनेस के सफर में उनकी मदद सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने की है। करीना के जीरो फिगर से लेकर तैमूर और जेह के पैदा होने तक रुजुता दिवेकर ने उनकी डाइट का खूब ख्‍याल रखा है।

विज्ञापन

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी सलाह

एक पुराने वीडियो में उन्‍होंने बताया था कि करीना गर्भावस्था के बाद हर 2 घंटे में खाना खाती थीं, जिससे उनका मन शांत और खुश रहता था। यही नहीं उन्‍होंने यह भी बताया कि करीना सोने से पहले दूध के कप में थोड़ा सा जयफल मिलाकर भी पीती थीं। यह नवर्स सिस्‍टम को रिलैक्‍स करता है और शांतिपूर्वक सोने में मदद करता है।

इस तरह से बना सकते हैं जयफल वाला दूध

जरुरी सामग्री
  • 1 कप दूध (बादाम या सोया दूध भी ले सकते हैं)
  • 1/2 चम्मच पिसी हुई जायफल
  • चुटकी भर दालचीनी (अगर आप चाहें)
  • स्वादानुसार शहद (अगर आप चाहें)

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • जयफल वाला दूध बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है।
  • इसके बाद दूध को पैन में डालें और उबलने के लिए रख दें।
  • अब धीमी आंच पर दूध में उबाल आने दें।
  • इस दौरान बीच-बीच में चम्मच से दूध को हिलाते रहें।
  • जब दूध उबल जाएं, तो इसमें जायफल मिला लें।
  • इसके बाद अगर आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी भी मिला सकते हैं।
  • यहां ध्यान रखें कि मीठा डालने से पहले दूध को ठंडा कर लें।
  • इसके बाद आपका जयफल वाला दूध तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ