Kanjak Gift Ideas: नवरात्रि के आने की खुशी बड़ों को ही नहीं, छोटी-छोटी कन्याओं को भी होती है. इन दिनों का उन्हें भी काफी इंतजार रहता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो हर साल अष्टमी (Ashtami) या नवमी (Navami), दोनों दिन कन्यापूजन करते हैं. वे मान-सम्मान से प्यारी कन्याओं को बुलाते हैं और उन्हें प्रेम से भोग खिलाते हैं. लेकिन, अक्सर यह सोचने की बात बन जाती है कि कन्या पूजन में आई हुई कन्याओं को क्या गिफ्ट (Kanjak Gift) दिया जाए, जिससे वे खुश भी हो जाएं और वह गिफ्ट उनके काम भी आए. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार क्या दिया जाए यहां देखें कुछ बेस्ट चीजें जिन्हें आप अपनी कन्याओं के लिए ले सकते हैं.
कन्याओं के लिए बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन | kanya Pujan Gift Ideas
हेयर एक्सेसरीज हैम्पर
आप चाहें तो कंजकों के लिए छोटे-छोटे हेयर एक्सेसरीज हैम्पर (Hair Accessories Hamper) बना सकते हैं. इसमें आप 2 छोटी क्लिप्स, 1 हेयरबैंड, छोटी बैंड और 2 बड़ी क्लिप्स मिलाकर कई सुंदर हैम्पर तैयार कर सकते हैं.
पेंसिल बॉक्स
आप कंजकों को पेंसिल बॉक्स (Pencil Box) दे सकते हैं. यह उनके रोजाना स्कूल में काम आएगा. आप चाहें तो बॉक्स में रबड़, पेंसिल और शार्पनर रखकर भी दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं व्रत में भी वजन घटाना? खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, पतली होने लगेगी कमर
मंचिंग आइटम्स
कंजकों को मंचिंग (Munching) का सामान भी दिया जा सकता है, जैसे चिप्स, बिस्किट, केक और चॉकलेट्स. ऐसे गिफ्ट कन्याओं को बहुत पसंद आते हैं और वे इन्हें बड़े ही शौक से लेती हैं.
वॉटर बॉटल
कन्याओं को रंग-बिरंगी वॉटर बॉटल (Water Bottle) देना भी एक अच्छा सुझाव है. आप चाहें तो उनकी पसंद का रंग पूछकर वैसी ही बॉटल उन्हें दे सकते हैं.
पर्स
लड़कियां छोटी हों या बड़ी, पर्स (Purse) सभी को पसंद आता है. आप चाहें तो कंजकों को सुंदर-सुंदर छोटे पर्स दे सकते हैं जिन्हें वे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.
ये भी पढ़ें- डांडिया नाइट में चाहते हैं ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक, ट्राई करें ये डेनिम जींस, ऑउटफिट को देंगी गुजराती टच
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
7 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
12 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
12 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
13 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
14 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
16 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines