Kanji vada Recipe: होली को त्योहार करीब है और सभी लोग होली को लेकर खूब तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही होली पर खास तरह के पकवान भी बनाएं जाते बैं। इसलिए ये त्योहार और भी खास हो जाता है।
इसलिए आज हम आपके लिए कांजी वड़ा की रेसिपी लेकर आए हैं। जिससे आप भी इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं।
और पढ़िए –Holi 2023 Laddu Recipes: होली के मौके पर घर में बना सकते हैं ये 3 लड्डू, जानिए
सामग्री
पानी – 2 लीटर (10 गिलास), नमक- 2 छोटी चम्मच, सरसों का तेल- 2 टेबल स्पून, हींग – ¼ छोटी चम्मच से आधी, हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच, पीली या काली सरसों – 2 छोटी चम्मच (दरदरी पिसी हुई), नमक – 2 छोटी चम्मच
वड़े के लिए सामग्री
मूंग की दाल- आधा कप, नमक – 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार, तेल- तलने के लिए
बनाने की विधि
कांजी वड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बॉउल लेना है। इस बॉउल में पानी लेकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें। साथ ही अगर आपके पास फिल्टर वॉटर मौजूद है, तो पानी को उबालने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अब एक कांच या प्लास्टिक का कन्टेनर लेकर इसे अच्छे से गरम पानी से धोकर धूप में सुखा दें।
इसके बाद साफ और सूखे कन्टेनर में सारे मसाले जैसे- नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, पीली सरसों और तेल डाल दें। साथ ही अब इन मसालों में उबालकर ठंडा किया हुआ पानी डाल दे और रख दें। इसके बाद आप कन्टेनर का ढक्कन बंद कर दें और 3 दिन के लिए रख दें। साथ ही हर रोज 1 बार सूखे और साफ चमचे से इसे चलाते रहे।
इसके बाद तीसरे दिन कांजी को चख कर देख लें और अगर कांजी हल्की हल्की खट्टी हो गई है, तो हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं। इसके साथ ही चौथे दिन पानी को टेस्ट करें, तो पानी का स्वाद एकदम अच्छा खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो चुका होगा और अब आपकी कांजी तैयार हो चुकी है।
और पढ़िए –Dark Circles Remove: ये चीज हमेशा के लिए हटा देगी काले घेरे…बेहद सस्ती और फायदेमंद, रात में करें यूज
इसके बाद अब आपको मूंग की दाल को अच्छे से पानी से धोकर साफ करना है। साथ ही इसे 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल दें और दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। इसके बाद पिसी हुई दाल में नमक मिलाकर इसे अच्छे से फूलने तक फैंट लें।
इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लें और इसमें एक वड़ा डालकर तले और वड़ों को पलट-पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल लें। इसके बाद अब फ्राइड वड़ों को प्लेट में निकालकर रख लें और कांजी सर्व करने से आधा घंटे पहले इन वड़ों को थोड़े गरम पानी में डालकर भिगो दें। इसके साथ ही अब आधे घंटे बाद एक गिलास में कांजी डाले और 4 से 5 वड़े डाल दें।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
9 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines