News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kangana Ranaut Car Collection: कंगना रनौत हिन्दी फिल्मों की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्हें बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। कंगना रनौत ने शाइनी आहूजा और इमरान हाशमी के साथ अनुराग बसु की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह कई ब्लॉकबस्टर दे चुकी हैं। वह अपनी बोल्ड और तेज पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं लेकिन उनके शौक की बात करे तो उनको लग्जरी कारों का कलेक्शन करना काफी पंसद है तो चलिए आज इस टॉप सफल एक्ट्रेस की कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास लग्जरी एसयूवी है। उनकी एसयूवी 2999 सीसी, 6 सिलेंडर इनलाइन 4 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ चलती है जो AWD के साथ अधिकतम 362 बीएचपी की पावर और 500Nm का टॉर्क देता है। GLE की ड्राइविंग रेंज 1135 किमी है और यह 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इस शानदार एसयूवी की कीमत 1 करोड़ रुपए है।

कंगना रनौत ने अपने लिए व्हाइट बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ 730एलडी भी खरीदी है। 1.30 करोड़ रुपए की कीमत वाली इस कार में 3-लीटर ट्विनपावर टर्बो इनलाइन 6 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 262 बीएचपी और 620 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 17.19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इतना ही नहीं, यह लग्जरी कूप 6.2 सेकंड में 0-100 किमी की दूरी तय करती है और इसकी टॉप स्पीड 246 किमी प्रति घंटा है।

कंगना रनौत ऑडी Q3 की भी मालिक हैं। Audi Q3 में 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन है जो 181 एचपी की अधिकतम शक्ति देता है, और 380 एनएम का पीक टॉर्क भी देता है। यह कार 7.9 सेकंड में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 219 किलोमीटर है। कंगना की कार की कीमत 43.61 लाख रुपए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।