Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी जो कि 21 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। अगर आप इस दिन व्रत रखने का सोच रहे हैं और साथ ही कुछ टेस्टी और मजेदार खाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उपवास में खाई जाने वाली कुरकुरी कुट्टू के आटे की पकौड़ी की रेसिपी के बारे में। कुट्टू का आटा व्रत में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख आटा है, जिससे आप कई चीजों को मिलाकर स्वादिष्ट पकौड़ियां बना सकते हैं। इन्हें आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं तो आइए जानते हैं कुट्टू के आटे की पकौड़ियां बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- कुट्टू का आटा – 1 कप
- उबले हुए आलू – 2
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च – 1-2
- काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – 2 चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- घी – तलने के लिए
बनाने की विधि
कुट्टू के आटे की पकौड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें। उसमें दो उबले और कटे हुए आलू, हरी मिर्च, स्वादानुसार सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाएं। अब कढ़ाई में व्रत वाला तेल या घी गर्म करें। जैसे ही घी गर्म हो जाए, उसमें चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालें और पकौड़ियों को सुनहरा व क्रिस्पी होने तक तलें। फिर उन्हें टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
व्रत वाली चटनी की रेसिपी
- हरा धनिया – 1 कप
- हरी मिर्च – 1-2
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- दही – 1-2 चम्मच
- जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले हरा धनिया और मिर्च को अच्छे से धो लें। अब मिक्सी में हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस और जीरा डालें। अगर आप चाहें तो थोड़ा दही भी डाल सकते हैं, जिससे चटनी क्रीमी और टेस्टी बनती है। फिर थोड़ा पानी डालें और बारीक पीस लें। इस तरह स्वादिष्ट व्रत वाली चटनी तैयार हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: गजरा से लेकर टियारा तक, जानिए कौन-सी हेयर एक्सेसरीज देगी परफेक्ट तीज लुक
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
5 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
8 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
15 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines